Amit Shah addresses rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. रविवार को गुवाहाटी पहुंचे शाह ने न केवल करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी, बल्कि कांग्रेस और राहुल गांधी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला. शाह ने पुराने दिनों को याद करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 15 साल के शासन के दौरान असम के स्वास्थ्य बजट से हर साल 150 करोड़ रुपये हड़पे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मकसद जनता की सेवा नहीं, बल्कि अपने नेताओं के परिवारों की ‘आर्थिक सेहत’ सुधारना था.
अमित शाह ने अपने संबोधन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ा. उन्होंने राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है, लेकिन राहुल गांधी वहां चर्चा करने के बजाय दरवाजे पर बैठकर चाय-पकौड़े खाते हैं.
इसके बाद शाह ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा और मोदी का विरोध करते-करते राहुल अब देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि संसद के बाहर इस तरह की गतिविधियां लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ हैं और देश की जनता ऐसे व्यवहार को कभी स्वीकार नहीं करेगी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के नेचर बाजार में लगी भीषण आग: सुबह-सुबह राख हो गईं 50 दुकानें, तबाही का मंजर देख कांप उठे कारोबारी
गृह मंत्री ने जनता को याद दिलाया कि 10 साल पहले असम का स्वास्थ्य तंत्र पूरी तरह बदहाल था. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने दशकों तक उत्तर-पूर्व को नजरअंदाज किया. शाह के अनुसार, अब असम भ्रष्टाचार के दौर से निकलकर विकास की राह पर है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने उस लूट को बंद किया है जो कांग्रेस के समय में आम बात थी. अब बजट का एक-एक रुपया जनता की भलाई और आधुनिक अस्पतालों के निर्माण में लगाया जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…