यूटिलिटी

Republic Day Parade 2026: राजपथ पर परेड देखने के लिए घर बैठे ऐसे बुक करें टिकट, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन का पूरा तरीका

Republic Day 2026: भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने की दहलीज पर खड़ा है. 26 जनवरी 2026 को राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देश की सैन्य शक्ति, हैरतअंगेज करतब और राज्यों की खूबसूरत झांकियों का वो नजारा दिखेगा, जिसका इंतजार हर हिंदुस्तानी को रहता है. अगर आप भी टीवी के बजाय सामने बैठकर इस गौरवशाली पल का गवाह बनना चाहते हैं, तो अब देर मत कीजिए. परेड और ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह के लिए टिकटों की मारामारी शुरू हो चुकी है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप घर बैठे या ऑफलाइन काउंटर से टिकट कैसे हासिल कर सकते हैं.

घर बैठे ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें?

आजकल तकनीक ने काम आसान कर दिया है. आपको लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है. रक्षा मंत्रालय के ‘आमंत्रण’ पोर्टल के जरिए आप आसानी से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं.

सबसे पहले पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें.

लॉगिन करने के बाद आपको ‘Republic Day Parade’ या ‘Beating the Retreat’ में से किसी एक को चुनना होगा.

अपनी पसंद का सीटिंग ब्लॉक और टिकटों की संख्या भरें.

ध्यान रहे, आपको एक वैलिड फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) अपलोड करनी होगी.

ऑनलाइन पेमेंट पूरा होते ही आपका ई-टिकट जनरेट हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

ऑफलाइन टिकट के लिए कहां जाना होगा?

अगर आप ऑनलाइन में सहज नहीं हैं, तो दिल्ली में कई जगहों पर सरकारी काउंटर भी लगाए गए हैं. आप अपनी ओरिजिनल फोटो आईडी लेकर सेना भवन, शास्त्री भवन, जंतर मंतर, संसद भवन या फिर राजीव चौक और कश्मीरी गेट जैसे प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर बने काउंटरों से सीधे टिकट खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार धमाका, चांदी में ऐतिहासिक उछाल; जानें आपके शहर के ताजा भाव

परेड के दिन इन बातों का रखें खास ख्याल

टिकट हाथ में आने का मतलब ये नहीं कि आप आखिरी मिनट पर पहुंचें. गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी होती है.

समय का ध्यान: परेड शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना सबसे अच्छा रहता है, क्योंकि एंट्री गेट्स पर मेटल डिटेक्टर और फिजिकल चेकिंग में काफी समय लगता है.

आईडी कार्ड: साथ में वही फोटो आईडी रखें जो आपने टिकट बुक करते समय दी थी. बिना आईडी और टिकट के एंट्री नामुमकिन है.

क्या न ले जाएं: कैमरा, बैग, खाने-पीने का सामान और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर पाबंदी होती है, इसलिए हल्का होकर ही जाएं.

ट्रैफिक और ट्रांसपोर्ट का जुगाड़

26 जनवरी के दिन नई दिल्ली के आसपास ट्रैफिक डाइवर्ट रहता है और कई रास्ते बंद कर दिए जाते हैं. ऐसे में अपनी गाड़ी ले जाने के बजाय दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करना सबसे समझदारी भरा फैसला होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

14 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

56 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago