यूटिलिटी

भारत में किस तरह बनवाएं International Driving License, इन खास शर्तों के साथ यहां जानें पूरा प्रोसेस

International Driving License: किसी भी मोटर वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस (DL) का होना जरूरी है. बिना लाइसेंस के किसी को भी मोटर वाहन चलाने की अनुमति नहीं होती है. वैसे तो आप भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ भारत में कहीं भी बेझिझक यात्रा कर सकते हैं. लेकिन, विदेशी सड़कों पर सवारी करते समय एक इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट या लाइसेंस होना बहुत जरूरी है. आप इंडिया में भी इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस (IDL) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि अप्लाई करने के लिए क्या है प्रोसेस-

दरअसल, अगर आप विदेश जा रहे हैं तो वहां ड्राइविंग के लिए आपको इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट की जरूरत होगी, जिसे आप अपने संबंधित RTO (रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस)  से बनवा सकते हैं. इसे बनवाने के लिए दो मुख्य शर्तें हैं, पहली यह कि इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट उसे ही मिलेगा, जिसके पास पहले से भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस होगा और दूसरी यह कि उक्त व्यक्ति भारत का निवासी होना चाहिए. जब यह दोनों शर्तें पूरी होती हैं, तभी इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

इस तरह करें अप्लाई

  • आप चाहे तो IDP (इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट) के लिए रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मिनिस्ट्री की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं या फिर अपने आरटीओ से सीधे अनुमति प्राप्त कर सकते हैं.
  • 4A – सर्टिफिकेट जिससे ये पता चले कि आप एक अच्छे राइडर हैं
  • फॉर्म 1A – राइडर का मेडिकल फिटनेस फॉर्म
  • ड्राइविंग लाइसेंस, आइडेंटिटी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ
  • फॉर्म के साथ सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जमा करें
  • ड्राइविंग टेस्ट लें
  • डॉक्यूमेंट जमा करते समय ₹ 1,000 का भुगतान करें

इन स्टेप्स का पालन करते हुए, आपका आवेदन सफल हो जाएगा, और आप 4 से 5 वर्किंग डे में अपना आईडीएल प्राप्त कर लेंगे. ये था ऑफलाइन फॉर्म भरने का तरीका. अब आपको बताते हैं कि ऑनलाइन फॉर्म कैसे भर सकते हैं. ये प्रोसेस भी ऑफलाइन के तरह की है और काफी आसान है. आइए जानते हैं ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें.

ये भी पढ़ें: जून में बकरीद से लेकर वट सावित्री व्रत तक इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, नोट कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए फॉलो करें ये प्रोसेस

  • 18 वर्ष से अधिक आयु वाला भारतीय नागरिक होना चाहिए
  • व्यक्ति के पास वैलिड भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
  • पासपोर्ट और वीजा होना चाहिए.
  • इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
  • फॉर्म 4A और 1A
  • फॉर्म 4A – सर्टिफिकेट जिससे ये पता चले कि आप एक अच्छे राइडर हैं
  • फॉर्म 1A – राइडर का मेडिकल फिटनेस फॉर्म
  • वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस कॉपी चाहिए होगी.
  • पासपोर्ट और वीजा की कॉपी
  • वेरिफिकेशन के लिए डुप्लीकेट एयर टिकट
  • एप्लीकेशन फीस ₹ 1,000
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • भारतीय नागरिकता के लिए आईडी प्रूफ
  • एड्रेस प्रूफ की कॉपी
  • ऐज प्रूफ कॉपी

International Driving License के फायदे

  • विदेशी सड़कों पर कार किराए पर लें और चलाएं
  • विदेश में किसी ड्राइविंग टेस्ट की आवश्यकता नहीं है
  • आप इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस के साथ लगभग 150 देशों की यात्रा कर सकते हैं
  • यदि आपके पास इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट है तो आप विदेश में दुर्घटना के लिए इंश्योरेंस का दावा कर सकते हैं
  • विदेशी अधिकारियों के साथ कम्यूनिकेशन हो जाता है

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

श्रीलंका ने सांसदों की पेंशन खत्म की, भारत में भी शुरू हुई बहस: हर्ष गोयनका का आह्वान

श्रीलंका की संसद ने फरवरी 2026 में 154-2 के बहुमत से सांसदों और उनके आश्रितों…

14 minutes ago

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर की हवा क्यों हुई जहरीली? दिवाली की रात AQI 1708 पहुंचने का दावा

लगातार आठ बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने वाले इंदौर में दिवाली की रात…

31 minutes ago

देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में मिली सबसे ज्यादा राहत; शहरी क्षेत्रों में बढ़ी चुनौती

India Unemployment Rate: चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की कुल बेरोजगारी दर…

42 minutes ago

घरेलू मैन्युफैक्चरिंग होगी बूस्ट: PHDCCI ने यूनियन बजट से पहले पेश किया 7 क्षेत्रों में सुधार का खाका

PHDCCI Pre-Budget 2027-28 Recommendations: पीएचडीसीसीआई ने बजट से पहले एलएनजी, नैफ्था, वुड पल्प पर जीरो…

43 minutes ago

क्यों मनाया जाता है भैया दूज? पढ़िए यमराज और यमुना जी की वह पौराणिक कहानी जिससे शुरू हुई यह परंपरा

11 नवंबर को मनाया जाएगा भैया दूज का पर्व. जानिए तिलक का धार्मिक महत्व, यमराज-यमुना…

48 minutes ago

दिल्ली में एक दिन, दो बड़े धमाके! CM रेखा गुप्ता ने खोला सौगातों का पिटारा, 15 लाख परिवारों की हुई बल्ले-बल्ले

Delhi LPG Subsidy: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिवाली पर 15.45 लाख राशन कार्डधारक…

1 hour ago