आस्था

Grah Gochar June 2024: जून में सोने की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, शुक्र समेत ये बड़े ग्रह बदलेंगे चाल

Grah Gochar June 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-गोचर के नजरिए से जून का महीना अत्यंत खास रहने वाला है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जून में सूर्य समेत कई ग्रहों की चाल में बदलाव होगा. सबसे पहले 1 जून को मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा. इसके बाद 12 जून को धन और विलासिता का कारक शु्क्र वृषभ में गोचर करेगा. जबकि, 14 जून को बुध, अपनी राशि मिथुन में प्रवेश करेगा. इसके अलावा ग्रहों के राजा सूर्य भी 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा. ऐसे में जून में होने वाले ग्रहों को परिवर्तन से कुछ राशियों के भाग्य बदल सकते हैं.

मेष राशि

जून में ग्रहों की चाल से इस राशि के जुड़े लोगों को खास लाभ प्राप्त होगा. अटके हुए काम पूरे होंगे. परिवार के साथ कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं. करियर में आगे बढ़ने का भरपूर अवसर मिलेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यों को लेकर मन में चल रही दुविधा खत्म होगी. नौकरी में प्रमोशन होगा. व्यापार में जबरदस्त आर्थिक तरक्की का योग है.

वृषभ राशि

परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा. ग्रहों के गोचर के परिणामस्वरूप सौभाग्य की प्राप्ति होगी. नौकरीपेशा वालों के लिए जून का पूरा समय बेहद शुभ साबित होगा. बिजनेस करने वालों को इस क्षेत्र में अच्छा खास लाभ मिलेगा. इसके अलावा पिता या बड़े भाई से धन प्राप्त होगा. पैतृक संपत्ति या सट्टेबाजी से भी लाभ मिल सकता है.

सिंह राशि

व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन में लाभ मिलेगा. ग्रहों के गोचर का जीवन में शुभ और सकारात्मक प्रभाव होगा. कार्यस्थल पर जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे. इसके अलावा व्यापार में रुके हुए काम पूरे होंगे. सूर्य देव की कृपा से नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है. मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी. शुक्र ग्रह के गोचर से ऐश्वर्य और सुख के साधनों में वृद्धि होगी.

कन्या राशि

जून में होने वाले ग्रहों के गोचर किसी वरदान से कम नहीं है. बिजनेस में लाभ मिलने के साथ-साथ नौकरी में भी तरक्की का प्रबल योग है. जून में दान कर्म से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. आर्थिक स्थित में जबरदस्त इजाफा होगा. इसके अलावा कई अन्य स्रोतों के धन लाभ होगा. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा.

तुला राशि

जून में शुक्र का गोचर इस राशि से संबंध रखने वालों के लिए अत्यंत खास है. शुक्र ग्रह के सकारात्मक प्रभाव से सुख-समृद्धि प्राप्त होगी. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. मानसिक शांति बनी रहेगी. सेहत अच्छी रहने वाली है. बैंक बैलेंस बढ़ेगा. कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. शादीशुदा जिंदगी में जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बना रहेगा.

धनु राशि

इस राशि से जुड़े लोगों के लिए जून का महीना ग्रहों के गोचर के नजरिए से बेहद शुभ और लाभकारी है. ग्रहों की चाल से जीवन में सुख-समृद्धि खुशहाली आएगी. इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. रुके हुए तमाम कार्य पूरे होंगे. धन कमाने के कई शुभ अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी की चाह रखने वालों को अच्छा और लाभकारी अवसर प्राप्त होगा. बिजनेस करने वालों को अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें: मीन राशि में बना मंगल-राहु का खतरनाक ‘अंगारक योग’, इन राशियों को होगी परेशानी; रहें संभलकर

Dipesh Thakur

Recent Posts

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

21 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

22 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

34 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

35 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

53 minutes ago