PNB देगा अपने ग्राहकों को 8 लाख का लोन
PNB Loan: अगर आप भी पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National bank) के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है. PNB बैंक अपने ग्राहकों को जबरदस्त सुविधा दे रहा है. अगर PNB बैंक के ग्राहकों को इमरजेंसी में पैसों की जरूरत है तो बैंक आपको आसानी से 8 लाख लेने की रुपये की सुविधा देने वाला है. अगर आपको भी पैसों की जरूरत है तो आप बैंक से इस खास सुविधा के तहत पैसे ले सकते हैं. तो आइए जानते हैं कैसे आप इसका फायदा ले सकते हैं.
दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने ग्राहकों को ‘इंस्टा लोन’ के जरिए 8 लाख रुपये तक का फायदा देने वाला है. अगर आप भी इस सुविधा के तहत पर्सलन लोन लेना चाहते हैं तो आपको सिर्फ अपना मोबाइल नंबर और आधार नंबर एंटर करना है. इसके बाद आपको आासनी से ये लोन (Loan) मिल जाएगा. बैंक ने ट्वीट कर इसके प्रोसेस की जानकारी साक्षा की है.
PNB ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि, ‘अब बैंक से लोन लेना उतना ही आसान हुआ, जितना कि खाना ऑर्डर करना है. अगर आप कम ब्याज दरों में पर्सनल लोन चाह रहे हैं तो पंजाब नेशनल बैंक के इंस्टा लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए आप tinyurl.com/t3u6dcnd लिंक पर क्लिक कर वेबसाइट पर जा सकते हैं.’
यानी अब PNB से लोन लेना अब बेहद आसान हो गया है. इस लोन में कई तरह की सुविधा दी जा रही है. इतना ही नहीं, ये लोन आपको मिनटों में मिल जाएगा.
– PNB का फायदा उठाने के लिए ग्राहक को केंद्र सरकार, राज्य सरकार या फिर पीएसयू कर्मचारी होना चाहिए.
– इस लोन का मिनटों में इसका संवितरण हो जाता है.
– इस लोन की सुविधा 24*7 उपलब्ध रहती है.
– इसके तहत ग्राहकों को 8 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है
– इसमें प्रोसेसिंग फीस 0 है.
– यानी अगर आप PNB के ग्राहक हैं तो अब आप आसानी से 8 लाख तक का लोन ले सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…