यूटिलिटी

अगर गूगल पर किया इन चीजों को सर्च तो हो सकता है यह बड़ा नुकसान

Google Search Tips: Google Search Tips: Google का इस्तेमाल लगभग सभी यूजर्स करते हैं. गूगल की मदद से आप कई जानकारियां हासिल कर सकते हैं. गूगल पर आप देश-दुनिया की खबरों से लेकर फैशन से जुड़ी चीजों तक की टिप्स को आप आसानी से खोज सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल सर्च आपके लिए महंगा भी पड़ सकता है. कुछ चीजों को भूलकर भी गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए.

दरअसल, कुछ लोग कई बार गलती से ऐसा कुछ इस पर सर्च कर देते हैं जो विवाद पैदा कर सकता है और उन्हें जेल भी पहुंचा सकता है. अगर आप गूगल पर आए दिन नई-नई चीजें सर्च करते रहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें गूगल पर भूल कर भी सर्च नहीं करना चाहिए नहीं तो आप जेल भी जा सकते है. आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी चीज है जिन्हें गूगल पर सर्च करने पर आपको जेल जाना पड़ सकता है.

कौन सी चीजों को नहीं करना चाहिए सर्च

अगर आप गूगल सर्विस का इस्तेमाल करते हैं या फिर नियमों का उल्लंघन करते हैं तो सावधान हो जाएं. क्योंकि अगर आपने गूगल के नापसंद चीजें या टर्म एंड कंडीशन का उल्लंघन करते हैं तो आपको जेल जाना पड़ सकता है.

बम बनाने का तरीका

अगर आप गूगल पर अक्सर बम बनाने का तरीका सर्च करते हैं. तो ऐसा करना फौरन बंद कर दीजिए. गूगल पर इस तरीके की चीजों को कभी सर्च न करें. इससे आपको जेल की सराखों के पीछे भेजा जा सकता है. बम बनाने का तरीका अगर आप सर्च करते हैं तो आप पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. इस वजह से इस टर्म तो गूगल पर भूल कर भी सर्च ना करें.

हैकिंग करने का तरीका

आपने देखा होगा की दुनिया हैकिंग के मामले इतने बढ़ गए है जिसकी वजह से लोग गूगल पर हैकिंग करने का तरीके खोजते है, लेकिन हैकिंग करना अपराध माना जाता है. यदि कोई व्यक्ति गूगल पर हैकिंग करने के तरीके खोजता है तो ऐसे लोग गूगल को बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं. गूगल ऐसा कुछ भी सर्च करने पर आप लोगों को बैन भी कर सकता है.

बच्चों से जुड़ा अश्लील कंटेंट

अगर कोई व्यक्ति बच्चों से जुड़ा अश्लील कंटेंट गूगल पर सर्च करता है तो ऐसे व्यक्ति को जेल भेजा जा सकता है. ऐसे में अगर आप अगली बार ऐसा कुछ सर्च करते है तो सावधान हो जाए वरना गूगल आपको बैन भी कर सकता है और साथ ही साथ आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है.

बैंक कस्टमर केयर नंबर

गूगल के जरिए बैंक कस्टमर केयर नंबर को कभी सर्च न करें. इससे आपको नुकसान झेलना पड़ सकता हैंं. कई बार फ्रॉडस्टर्स फेक बैंक नंबर को लिस्ट करके उसे गूगल पर सर्च रिजल्ट में रैंक करवाकर दिखा देते हैं. इस नंबर पर जब यूजर्स कॉल करते हैं तो उनकी सारी डिटेल्स सामने आ जाती है और फ्रॉड करने की कोशिश की जाती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘वोट के लिए राम का नाम लेने वालों की बिगुल में छेद’, गोंडा में सतुआ बाबा ने उठाया कृष्ण मंदिर का मुद्दा

गोंडा में चल रही श्रीराम कथा के दौरान मीडिया से बात करते हुए सतुआ बाबा…

8 minutes ago

नीट पेपर लीक केस: किन 14 लोगों पर तय हुए आरोप? कबूलने से इनकारा, अब जानें आगे का रास्ता

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों…

35 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने AI डिटेक्टर सॉफ्टवेयर पर उठाए सवाल, बोले- इनके भरोसे छात्रों को दोषी न ठहराएं

हैदराबाद में CLEA के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने लॉ छात्रों के लिए…

36 minutes ago

जल बिन कुंभ स्नान कैसे संभव? उज्जैन में अवैध मजारों पर एक्शन के बीच उठा सवाल

Ujjain Simhastha 2028 News: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच रेलवे ने बुलडोजर चलाकर…

43 minutes ago

क्या DJ के तेज शोर से जा सकती है जान? जानिए सेहत पर कितना खतरनाक है यह धमाका

शादी-ब्याह और जुलूसों में बजने वाला तेज डीजे सिर्फ कानों को ही नहीं, बल्कि दिल…

55 minutes ago