How To Find A Stolen Phone
How To Find A Stolen Phone: आज के समय में फोन चोरी या खो जाना आम बात हो गई हैं, लेकिन मोबाइल में कई सारी पर्सनल और प्रोफेशनल जानकारी होती है. जिसे सुरक्षित रखना बहुत ज़रूरी है. अगर आपका भी फोन कभी खो जाए तो कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि आजकल साइबर क्राइम भी काफी बढ़ चुका है. सिर्फ पुलिस कंपलेंट से कारगर नहीं है, सरकारी पोर्टल पर शिकायत कर नंबर को बंद कराना भी जरूरी है. इसी के साथ आइए जानते हैं कि फ़ोन की शिकायत कैसे कर सकते हैं और उसे वापस पाने के लिए क्या-क्या चीजें कर सकते हैं.
सबसे पहले दूरसंचार प्रौद्योगिकी केंद्र (C-DOT) द्वारा सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल बनाया गया है. यहां आप अपने फ़ोन को ब्लॉक कर सकते हैं ताकि कोई और इसका दुरुपयोग न कर सके. इसके लिए पोर्टल पर “Block/Stolen/Lost Mobile” ऑप्शन पर जाकर मोबाइल नंबर, IMEI, डिवाइस ब्रांड, डिवाइस मॉडल, मोबाइल की रसीद, कहां खोया, फोन खोने की तारीख, शहर नजदीरी पुलिस स्टेशन, पुलिस कम्प्लेंट नंबर, फोन के मालिक का नाम, घर का पता, ईमेल आईडी जैसे जानकारियां सबमिट करनी होंगी.
फोन चोरी या गुम होने पर सबसे पहले 14422 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सूचित करें. दूरसंचार मंत्रालय (Telecom Ministry) की इस सर्विस से फ़ोन को ट्रैक करने में मदद मिलती है, जिससे जल्द खोज प्रक्रिया शुरू होती है.
अगर आपका फ़ोन चोरी हो गया है, तो नज़दीकी पुलिस स्टेशन में जाकर FIR दर्ज कराएं और इसकी रिसीविंग संभालकर रखें. फ़ोन की जानकारी और IMEI नंबर साथ लेकर जाएं, ताकि पुलिस आपकी शिकायत दर्ज करके फ़ोन की खोज शुरू कर सके. किसी आपराधिक मामले में फोन के दुरुपयोग की स्थिति में एफआईआर की रिसीविंग आपका सुरक्षा कवच होगी.
केंद्र सरकार ने मोबाइल ट्रैकिंग सिस्टम लॉन्च किया है, जिससे आप अपने गुम हुए फ़ोन को ट्रैक और ब्लॉक कर सकते हैं. यह सुविधा कुछ राज्यों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर उपलब्ध है, जिससे आप अपने फ़ोन की लोकेशन का पता लगा सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…
भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…
रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…
Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…