Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कोरोना के बाद बदली भारतीयों की Lifestyle, 10 में से 3 से ज्यादा लोग अल्ट्रा-लग्जरी घरों को खरीदने में दिखा रहे रुचि: रिपोर्ट

हर 10 में से 3 से ज्यादा (35 प्रतिशत) भारतीय प्रॉपर्टी खरीदार लग्जरी और अल्ट्रा-लग्जरी घरों में रुचि दिखा रहे हैं. यह पिछली तिमाही के आंकड़े 18 प्रतिशत से करीब दोगुना है. यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई. 

Homes

हर 10 में से 3 से ज्यादा (35 प्रतिशत) भारतीय प्रॉपर्टी खरीदार लग्जरी और अल्ट्रा-लग्जरी घरों में रुचि दिखा रहे हैं. यह पिछली तिमाही के आंकड़े 18 प्रतिशत से करीब दोगुना है. यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई.

लग्जरी और अल्ट्रा-लग्जरी घरों की मांग में इजाफा होना दिखाता है कि देश में खर्चयोग्य आय में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म मैजिकब्रिक्स के एक सर्वे के मुताबिक, 25.5 प्रतिशत लोग एक करोड़ रुपये या उससे अधिक की प्रॉपर्टी को खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं. वहीं, इसमें से एक बड़ी संख्या में लोगों की रुचि 3.5 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये के सेगमेंट में घर खरीदने की है.

कोरोना के बाद बदली है लाइफस्टाइल

सर्वे के मुताबिक, 45 प्रतिशत लोग 2,000 स्क्वायर फीट या उससे अधिक बड़ा घर लेने की योजना बना रहे हैं. इसकी वजह कोरोना के बाद लाइफस्टाइल का बदलना है. 56 प्रतिशत लोग 3 बीएचके या उससे अधिक बढ़ा घर खरीदना चाहते हैं. भारत में ज्यादातर घर खरीदारों का मानना है कि अगले 12 महीनों में घरों की कीमतें 6 से 15 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी.

मैजिकब्रिक्स की रिपोर्ट

मैजिकब्रिक्स की रिपोर्ट (Magicbricks Report) के मुताबिक, 20 लाख रुपये से 30 लाख रुपये के बीच वार्षिक घरेलू आय वाले लोग घर खरीदने के लिए सबसे मजबूत प्राथमिकता दिखा रहे हैं, जो मध्यम आय वर्ग के भीतर बढ़ती आकांक्षाओं का संकेत है. ये खरीदार मुख्य रूप से घर खरीदने के लिए 75 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक के निवेश करना चाहते हैं. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि 1 करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए, पसंदीदा बजट आमतौर पर 3.5-5 करोड़ रुपये के बीच है. अधिक भारतीय अब “Lifestyle Residences” का विकल्प चुन रहे हैं. रियल एस्टेट निवेश के लिए अभी भी सबसे पसंदीदा संपत्ति वर्ग बना हुआ है.

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital