राशन कार्ड
Ration Card Rules: देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनका लाभ एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं. जैसे राशन कार्ड. दरअसल, शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में रहने वाले लोगों के पास राशन कार्ड है. सरकार पात्र लोगों को राशन कार्ड जारी करती है जिसके बाद ये लोग अपने इलाके की सरकारी राशन की दुकान से सस्ता व मुफ्त में दोनों ही तरह से राशन ले सकते हैं.
गेहूं, चावल जैसी जरूरत की चीजें यहां से मिलती हैं. बस शर्त यह है कि आपके पास इसके लिए राशन कार्ड होना जरूरी है. लेकिन कई लोगों के नाम राशन कार्ड से कट जाते हैं या उनके परिवार के सदस्यों के नाम कट जाते हैं. ऐसे में अगर आपका नाम भी राशन कार्ड से कट गया है तो परेशान न हो क्योंकि आप इसे दोबारा जुड़ावा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है?
अगर आपका राशन कार्ड से नाम कट गया है तो आप दोबारा जुड़वा सकते हैं. इसके लिए आपको अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तर जाना होगा. वहां जाकर आपको कुछ जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे और दोबारा नाम दिलवाने के लिए आवेदन देना होगा. अगर आपका दस्तावेज सही पाया जाता हैं और आप आवेदन भर के जमा कर देते हैं तो आपका नाम दोबारा से राशन कार्ड में जोड़ दिया जाएगा और आप फिर से सरकार की राशन योजना के तहत राशन का और अन्य चीजों का लाभ ले सकते हैं.
बता दें आपका नाम कार्ड से कट गया है या नहीं यह आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट www.nfsa.gov.in पर जाकर चेक करना होता है. अगर आप को यहां आपका नाम दिखाई देता है तो आपका नाम राशन कार्ड से नहीं काटा गया है. लेकिन अगर नाम नहीं है तो समझ लीजिए की आपका नाम काट दिया गया है.
यह भी पढ़ें: वर्चुअल कर्मचारी: कार्य, प्रभाव और सामान्य कर्मचारियों के लिए खतरा?
अब जब आपको पता चल गया है कि आपका नाम राशन कार्ड से कट गया है, तो इसे जुड़वाना होगा. इसके लिए अपने राशन डीलर से मिलें या फिर अपने शहर के खाद्य आपूर्ति विभाग में जा सकते हैं. यहां जाकर दोबारा नाम जुड़वाने का फॉर्म भरें और साथ में संबंधित दस्तावेजों की कॉपी लगाएं. इसके बाद फॉर्म जमा करवा दें और सबकुछ सही पाए जाने पर आपका नाम दोबारा जोड़ दिया जाता है.
-भारत एक्सप्रेस
Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…