यूटिलिटी

अगर आप भी November में करने वाले हैं सफर तो हो जाएं सावधान, जाने से पहले चेक कर लें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

Train Cancelled List November 2024: भारतीय रेलवे (Indian Railway) दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है, जिसमें रोजाना करोड़ो लोगों सफर करते हैं. ट्रेन का सफर काफी आसान भी होता है साथ ही रेलवे लोगों को काफी सारी सुविधाएं भी देती है. भारत में अगर कहीं भी ट्रेवल करना चाहते हैं तो ज्यादातर ट्रेन के सहारे ही जाना पसंद करते हैं. लेकिन इन दिनों इंडियन रेलवे ने कई रूटों के लिए ट्रैन कैंसिल कर दी है. आइए जानते हैं कौन-कौन सी ट्रेनें हैं.

पिछले कुछ समय से रेलवे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, रेलवे ने अलग-लग कारणों से कई रूट की ट्रेनें कैंसिल की हैं. जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी देखने को मिल रही हैं. नवंबर के महीने में भी रेलवे की ओर से कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. अगर आप भी जाने वाले हैं तो पहले कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक कर लें.

इस महीने कैंसिल हुई ये ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस (14 नवंबर 2024)
  • ट्रेन नंबर 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस (16 नवंबर 2024)
  • ट्रेन नंबर 05755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल (19 नवंबर 2024)
  • ट्रेन नंबर 05756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (19 नवंबर 2024)
  • ट्रेन नंबर 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल (17-19 नवंबर 2024)
  • ट्रेन नंबर 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (17-19 नवंबर 2024)
  • ट्रेन नंबर 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल (16-19 नवंबर 2024)
  • ट्रेन नंबर 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल (17-20 नवंबर 2024)
  • ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस (16-19 नवंबर 2024)
  • ट्रेन नंबर 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस (17-20 नवंबर 2024)
  • ट्रेन नंबर 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस (15-19 नवंबर 2024)
  • ट्रेन नंबर 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस (16-20 नवंबर 2024)
  • ट्रेन नंबर 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (18 नवंबर 2024)
  • ट्रेन नंबर 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल (19 नवंबर 2024)
  • ट्रेन नंबर 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस (17 नवंबर 2024)
  • ट्रेन नंबर18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस (18 नवंबर 2024)

ये भी पढ़ें: क्या आपको मालूम है हर Petrol Pump पर बिल्कुल मुफ्त मिलती हैं ये सुविधाएं? यहां जानिए इनके बारे में

इस वजह से कैंसिल की गई ट्रेनें

आपको बता दें भारतीय रेलवे पिछले काफी समय से रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए बहुत से कार्य कर रहा है. हाल ही में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर रेल मंडल के बिलासपुर-कटनी पर तीसरी लाइन का काम किया जा रहा है. जिस वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को कई ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ी हैं. रेलवे की ओर से 17 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक यह काम किया जाना है. जिस वजह से बिलासपुर-कटनी के बीच के स्टेशनों से होकर जाने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. जिस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी देखने को मिल सकती हैंं.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

23 minutes ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

39 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

46 minutes ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

48 minutes ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

51 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

55 minutes ago