पाकिस्तान में वायु प्रदूषण की एक तस्वीर.
World’s Most Polluted City: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषिण हवा के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं. इन दिनों भारत और पड़ोसी देश पाकिस्तान के कई इलाके ऐसे हैं, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) निम्न स्तर पर जा रहा है. पाकिस्तान का मुल्तान शहर अब दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है.
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, मुल्तान का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 1900 के पार पहुंच चुका है. इससे पहले 8 नवंबर को तो ये आंकड़ा 2000 छू गया था. ये आंकड़ा जितना कम होता, वहां वायु की गुणवत्ता इतनी ही ज्यादा अच्छी होती.
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने खबर छापी है कि अत्यधिक स्मॉग के चलते मुल्तान में सड़कें जाम हो रही हैं. कई जगहों पर सड़कों को बंद भी करना पड़ा. वहां धुंध के कारण ही जीटी रोड पर एक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें कम से कम 9 लोग घायल हो गए. कम विजिबिलिटी के चलते वहां एक वैन ट्रक से भी टकराई है.
प्रदूषण लेवल के कम करने के तरीके ढूंढ रहे अधिकारी
बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों को खांसी, दम घुटने जैसी दिक्कतें हो रही हैं. अगर यही हाल रहा तो वहां अफरा-तफरी का माहौल बन जाएगा. ऐसे में वहां के अधिकारी प्रदूषण लेवल के कम करने के तरीके ढूंढ रहे हैं. पाकिस्तान के कुछ लोग तो प्रदूषण के लिए भारत पर दोष मढ़ रहे हैं, उनका कहना है कि भारत में दिवाली के मौके पर हुई जोरदार आतिशबाजी के कारण सीमावर्ती इलाकों की हवा दूषित हुई है और इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है.
पाकिस्तान में पंजाब प्रांत घनी आबादी वाला है, जहां लाहौर एक करोड़ 30 लाख की आबादी वाला शहर है. बताया जा रहा है कि वहां AQI 760 तक पहुंच चुका है, जो कि भारत की राजधानी दिल्ली से ज्यादा है. और, मुल्तान से दिल्ली की तुलना करें तो मुल्तान की हवा दिल्ली से कई गुना ज्यादा प्रदूषित हो चुकी है.
— भारत एक्सप्रेस
Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…
EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…
रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…
Kab Hai Sarvapitri Amavasya: 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. भूल-चूक से…
PM Modi की ओर से साझा किया गया संस्कृत श्लोक महाभारत के शांतिपर्व से लिया…