सांकेतिक फोटो
Indian Railway: हर दिन करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं. ऐसे में रेलवे की कोशिश यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखने की है. हम इस आर्टिकल के मध्यम से रेलवे की सुविधा के बारे में जानकारी दे रहे हैं. भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे समय-समय पर इस तरह की सुविधाएं देता रहता है.
रात में यात्रा करते समय यात्रियों के लिए सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि कहीं उनकी ट्रेन छूट न जाए. ऐसे में अगर किसी यात्री को रात में रेलवे स्टेशन पर उतरना पड़े तो वह ट्रेन में चैन की नींद नहीं सो सकता है. ऐसे में रेलवे ने ऐसे यात्रियों के लिए एक खास सुविधा शुरू की है. इस सुविधा से रात में स्टेशन से निकलने का आपका डर खत्म हो जाएगा.
ये भी पढ़े- Earn Money: केवल 50,000 लगाकर हर महीने हो सकती है 10 लाख तक की कमाई, जानिए कैसे शुरू कर सकते हैं यह बिजनेस
रेलवे ने एक खास सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब वह यात्री को स्टेशन पहुंचने से 20 मिनट पहले कॉल करके उठाएगी. इससे रात में स्टेशन से निकलने की चिंता खत्म हो जाती है.
इस सुविधा को ‘डेस्टिनेशन अलर्ट वेक अप अलार्म’ सेवा कहा जाता है. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको 139 रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा.
इसके बाद डेस्टिनेशन अलर्ट का विकल्प चुनकर आपको पहले 7 और फिर 2 नंबर पर कॉल करना होगा. इसके बाद आपसे 10 नंबर का पीएनआर नंबर पूछा जाएगा. इसके बाद पीएनआर नंबर डालते ही आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा. इसके बाद स्टेशन पहुंचने से 20 मिनट पहले आपको कॉल आएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा स्थित भीलड़ी में ₹325 करोड़…
कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स के दौरान पवन सिंह और नीलम गिरी का…
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड उम्र का पुख्ता प्रमाण नहीं…
Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…
SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…