Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Indian Railway: रात में सोते हुए सफर करने पर स्टेशन छूट जाने का सता रहा है डर! चिंता की बात नहीं, रेलवे लेकर आया है ये खास सर्विस

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! रात में सोते हुए सफर करने पर भी नहीं छूटेगा स्टेशन, रेलवे ने शुरू की यह खास सुविधा

train

सांकेतिक फोटो

Indian Railway: हर दिन करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं. ऐसे में रेलवे की कोशिश यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखने की है. हम इस आर्टिकल के मध्यम से रेलवे की सुविधा के बारे में जानकारी दे रहे हैं. भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे समय-समय पर इस तरह की सुविधाएं देता रहता है.

रेलवे ने यात्रियों के लिए एक खास सुविधा शुरू की

रात में यात्रा करते समय यात्रियों के लिए सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि कहीं उनकी ट्रेन छूट न जाए. ऐसे में अगर किसी यात्री को रात में रेलवे स्टेशन पर उतरना पड़े तो वह ट्रेन में चैन की नींद नहीं सो सकता है. ऐसे में रेलवे ने ऐसे यात्रियों के लिए एक खास सुविधा शुरू की है. इस सुविधा से रात में स्टेशन से निकलने का आपका डर खत्म हो जाएगा.

ये भी पढ़े- Earn Money: केवल 50,000 लगाकर हर महीने हो सकती है 10 लाख तक की कमाई, जानिए कैसे शुरू कर सकते हैं यह बिजनेस

रात में स्टेशन से निकलने की चिंता खत्म

रेलवे ने एक खास सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब वह यात्री को स्टेशन पहुंचने से 20 मिनट पहले कॉल करके उठाएगी. इससे रात में स्टेशन से निकलने की चिंता खत्म हो जाती है.

‘डेस्टिनेशन अलर्ट वेक अप अलार्म’ सेवा

इस सुविधा को ‘डेस्टिनेशन अलर्ट वेक अप अलार्म’ सेवा कहा जाता है. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको 139 रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा.

ये भी पढ़े- Credit Card Debt: समय पर क्रेडिट कार्ड का बिल न चुकाकर बढ़ा ली है मुसीबत? इस तरीके को अपनाकर करें अपना बिल पेमेंट

स्टेशन पहुंचने से 20 मिनट पहले आपको कॉल आएगी.

इसके बाद डेस्टिनेशन अलर्ट का विकल्प चुनकर आपको पहले 7 और फिर 2 नंबर पर कॉल करना होगा. इसके बाद आपसे 10 नंबर का पीएनआर नंबर पूछा जाएगा. इसके बाद पीएनआर नंबर डालते ही आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा. इसके बाद स्टेशन पहुंचने से 20 मिनट पहले आपको कॉल आएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026