Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रेलवे ने स्लीपर कोच के यात्रियों के लिए किया बड़ा ऐलान, अब मिलेगी AC कोच वाली ये सुविधा, जानें क्या है

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए एक बड़ा बदवाल करने की तैयारी कर रहा है. अब AC कोच जैसी सुविधा नॅान AC वाले स्लीपर डिब्बों में भी मिलेगी.

Indian Railways
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए एक बड़ा बदवाल करने की तैयारी कर रहा है. अब AC कोच जैसी सुविधा नॅान AC वाले स्लीपर डिब्बों में भी मिलेगी. रेलवे की ये नई सुविधा हैंडवॉश को लेकर है. रेलवे बोर्ड ने लंबी दूरी की ट्रेनों के स्लीपर डिब्बों में भी लिक्विड सोप डिस्पेंसर लगाने (हैंडवॉश रखने) का फैसला किया है. इसी के साथ भारतीय रेलवे ने फैसला किया है की सभी नॅान एसी स्लीपर रिजर्व स्लीपर डिब्बों में ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सेवा के साथ हाथ धोने की व्यवस्था भी की जाएगी.

रेलवे बोर्ड ने लिया फैसला

भारतीय रेलवे मानकों को बेहतर बनाने के लिए, बोर्ड ने MRTS और MF की मंजूरी से यह फैसला लिया गया है कि ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग वाली ट्रेन के सभी नॉन स्लीपर डिब्बों में एसी डिब्बों के समान लिक्विड हैंडवाश की व्यवस्था की जाए.

रेलवे अधिकारी के द्वारा दी गई जानकारी

इस फैसले के बाद अब लंबी दूरी वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में ये सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. रेलवे विभाग के एक मैकेनिकल इंजीनियर ने बताया कि जिन ट्रेनों में ओबीएचएस सुविधा है उन ट्रेनों के स्लीपर डिब्बों के पास शौचालयों और गलियारे में लगे वॉश बेसिन के पास लिक्विड सोप डिस्पेंसर लगाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी, कोर्ट ने तिहाड़ से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

कुछ ट्रेनो में ओबीएचएस सुविधा

भारत में कई तरह की ट्रेनों का संचालन किया जाता है. जिसमें, राजधानी एक्सप्रेंस, शताब्दी, वंदे भारत और तेजस आदि ट्रेंने शामिल हैं. इन ट्रेनों में कई तरह की सुविधाएं दी जाती है. इसके अलावा कई सुपरफास्ट और मेल एक्सप्रेस ट्रेन भी हैं. सुपरफास्ट मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में से चुनिंदा ट्रेनों में ओबीएचएस सुविधा अभी दी जा रही थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital