यूटिलिटी

Indian Railways: राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस को रोक कर दिया जाता है इस ट्रेन को रास्ता, आखिर क्या है वजह

Indian Railways: अक्सर ही रेल से यात्रा करते समय यह देखने को मिलता है कि ट्रेन जब किसी स्टेशन पर रुकती है तो उसके पीछे से आ रही ट्रेन को आगे निकाल दिया जाता है. उस समय यह लगता है कि जरूर यह कोई विशेष ट्रेन होगी. इस चीज से ट्रेनों के महत्व का पता चलता है. राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों को इस मामले में विशेष तौर पर प्राथमिकता मिलती है. उनके आगे वाली स्टेशनों पर उनके आने की सूचना से ही वहां पहुंची या पहुंच रही ट्रेनों को रोक दिया जाता है. लेकिन एक ट्रेन ऐसी है जिसके लिए राजधानी और शताब्दी को रोककर उसे क्रॉसिंग दी जाती है. आखिर में ऐसा करने के पीछे क्या कारण है और वो कौन सी ट्रेन है जो इतनी महत्वपूर्ण है आइए जानते हैं.

इन ट्रेनों के लिए रोक दी जाती है राजधानी

भारतीय रेलवे द्वारा संचालित ट्रेनों में राजधानी और शताब्दी ट्रेन को वीआईपी का दर्जा प्राप्त है. वहीं किसी खास कारण या विशेष परिस्थिति में चलाई जाने वाली ट्रेनों को इनसे पहले क्रॉसिंग दी जाती है. हालांकि इसके अलावा एक ऐसी ट्रेन भी है, जिसे क्रॉसिंग देने के लिए राजधानी और शताब्दी ट्रेनों को भी रोक दिया जाता है. भारत के राष्ट्रपति द्वारा उपयोग की जाने वाली ट्रेन के लिए सभी ट्रेनों को रोक दिया जाता है. लेकिन राष्ट्रपति अपनी यात्रा अब ट्रेन से बहुत ही कम करते हैं.

इसे भी पढ़ें: Vehicle Scrap Policy: 15 साल पुराने सरकारी वाहन हो जाएंगे कबाड़, 54 लाख वाहनों के रद्द हुए रजिस्ट्रेशन, इन वाहनों को छूट

वरीयता क्रम में इन ट्रेनों को महत्व

राजधानी और शताब्दी के अलावा भारतीय रेलवे कुछ अन्य ट्रेनों को भी खास तवज्जो दिया जाता है. दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरण ट्रेन भी इसी में शामिल है. वहीं  राजधानी एक्सप्रेस को रेलवे की सबसे उच्च प्राथमिकता वाली ट्रेन माना जाता है. इसके लिए सभी ट्रेनों को रोक दिया जाता है. इसके बाद अन्य ट्रेनों की बात करें तो दुरंतो, तेजस और गरीब रथ जैसी ट्रेनों को वरीयता दी जाती है. वहीं आजकल वंदेभारत ट्रेन भी इस वरीयता सूची में सबसे आगे है. आपको बता दें कि ये सभी ट्रेनें सुपरफास्ट ट्रेनें हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

विंग्स ओवर गंगा: काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश

Varanasi Air Show: वाराणसी में आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो के दूसरे दिन भारतीय…

16 minutes ago

‘जाणता राजा’ का 1225वां मंचन: छत्रपति शिवाजी महाराज को देख भावुक हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, X पर हुआ नं-1 ट्रेंड

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

36 minutes ago

दिव्या मित्तल ने खोल पत्ते, 2027 के लिए खेला तगड़ा दांव; क्या है JBP का प्लान?

Divya Mittal UP Election Plan: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव…

40 minutes ago

योगी सरकार की सामूहिक विवाह योजना का कमाल: बेटियों के ब्याह के लिए आए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन

यूपी में योगी सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है.…

44 minutes ago

दिव्यांग बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा और संबल, योगी सरकार ने दी 28 नए डे केयर सेंटरों को मंजूरी

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा को बढ़ावा देने के…

1 hour ago