मनोरंजन

मुंबई में चर्चित फिल्म UnWoman का प्रीमियर, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने बतौर चीफ गेस्ट की शिरकत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित फिल्म ‘अनवुमन’ (UnWoman) का प्रीमियर सोमवार को मुंबई में किया गया. अंधेरी वेस्ट के फन रिपब्लिक मॉल के सिनेपोलिस (ऑडी-4) में ‘अनवुमन’ का प्रीमियर किया गया. इस मौके पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस दौरान भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन का स्वागत किया गया.

बता दें कि UnWoman एक हिंदी फिल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन पल्लवी रॉय ने किया है. इस फिल्म में भगवान तिवारी, सार्थक नरूला, कनक गर्ग, गिरीश पाल और करण मान मुख्य भूमिका में हैं.

ये भी पढ़ें: आज निर्विवाद रूप से पूरी दुनिया पीएम मोदी का लोहा मानती है- ‘मन की बात, श्री अन्न के साथ’ कार्यक्रम में बोले भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

इस फिल्म का निर्माण गुंजन गोयल द्वारा हैशटैग फिल्म्स के बैनर तले किया गया है. अभय रुस्तम सोपोरी ने इस फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है जबकि एडिटिंग गुंजन गोयल और मोहम्मद फिरोज आलम द्वारा की गई है. तनवी चोपड़ा ने इस फिल्म के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किया है. 1 घंटा 48 मिनट की ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 मई को रिलीज होगी.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी राजस्थान के एक साधारण व्यक्ति भंवर के इर्दगिर्द घूमती है, जिसे उसका चाचा भैरो अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार के लिए दुल्हन खरीदने के लिए मजबूर करता है. इसके लिए भंवर अपनी जमीन का टुकड़ा बेच देता है और भैरो एक मानव तस्कर से संपर्क करता है. हालांकि, तस्करी करने वाला भंवर को धोखा दे देता है और उसे एक महिला के बजाय एक ट्रांसजेंडर (सांवरी) बेच देता है. इसके बाद भंवर और भैरो अजीब स्थिति में फंस जाते हैं और उन्हें कुछ नहीं समझ आता है. बाद में दोनों घर के कामकाज के लिए सांवरी को अपने घर में रखने का फैसला करते हैं लेकिन यहां भी उनकी चुनौतियां कम नहीं होती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

27 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

28 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

29 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

38 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

38 minutes ago