कोहरे में रेंगती भारतीय ट्रेन (फाइल फोटो)
Trains Late: उत्तर भारत में इस समय हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. इस दौरान घना कोहरा भी लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है. हवाई यातायात से लेकर सड़क और रेलवे तक, सभी की रफ्तार धीमी हो गई है. खास बात यह है कि साधारण ट्रेनें नहीं, बल्कि राजधानी से लेकर शताब्दी एक्सप्रेस तक की प्रीमियम ट्रेनें भी 12 घंटों की देरी से चल रही है, जिसके चलते यात्रियों को स्टेशनों में ठंड का सामना करना पड़ा.
भारतीय रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली से कोलकाता की तरफ जाने वाली कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस कोहरे की वजह से 7 घंटे की देरी से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची. इसके अलावा भुवनेश्वर से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से चल रही है. नई दिल्ली से भुवनेश्वर और नई दिल्ली से सियालदेह जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से चल रही है.
कुछ ऐसा ही हाल नई दिल्ली से पटना जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस का भी है, ये ट्रेन 10 घंटे की देरी से चल रही है. मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का भी यही हाल है. गरीब रथ, मगध एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही है. ट्रेनों के लेट चलने से यात्री बेहद परेशान हैं. उन्हें इतनी ठंड में स्टेशन पर घंटों तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है. ऐसे में प्रीमियम ट्रेनों के पैसेंजर्स ज्यादा पैसे देने के बावजूद उन्हें स्टेशनों पर ठंड के बीछ घंटों परेशान होना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें-IIT BHU: मनचले युवकों को पुलिस ने दबोचा, गन पॉइंट पर छात्रा से उतरवाए थे कपड़े
-20817 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से चल रही है.
-12302 नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से चल रही है.
-12314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से चल रही है.
-22824 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से चल रही है.
-12310 नई दिल्ली पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से चल रही है.
-22410 आनंद विहार गया गरीब रथ एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही है.
-12304 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से चल रही है.
-12326 नांगल डैम कोलकाता एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी से चल रही है.
-2436 आनंद विहार जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी से चल रही है.
-13424 अजमेर भागलपुर एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रही है.
-12818 आनंद विहार हटिया झारखंड एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से चल रही है.
-12578 बागमती एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से चल रही है.
-20802 नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही है.
-128002 नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही है.
-15657 ब्रह्मपुत्र मेल 3 घंटे की देरी से चल रही है.
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…