Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Trains Late: कोहरे के चलते रेंग रही ट्रेनें, दर्जनों गाड़ियों के लेट होने पर मुश्किलों में फंसे पैसेंजर

कोहरे में रेंगती भारतीय ट्रेन (फाइल फोटो)

Trains Late: उत्तर भारत में इस समय हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. इस दौरान घना कोहरा भी लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है. हवाई यातायात से लेकर सड़क और रेलवे तक, सभी की रफ्तार धीमी हो गई है. खास बात यह है कि साधारण ट्रेनें नहीं, बल्कि राजधानी से लेकर शताब्दी एक्सप्रेस तक की प्रीमियम ट्रेनें भी 12 घंटों की देरी से चल रही है, जिसके चलते यात्रियों को स्टेशनों में ठंड का सामना करना पड़ा.

भारतीय रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली से कोलकाता की तरफ जाने वाली कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस कोहरे की वजह से 7 घंटे की देरी से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची. इसके अलावा भुवनेश्वर से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से चल रही है. नई दिल्ली से भुवनेश्वर और नई दिल्ली से सियालदेह जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से चल रही है.

यह भी पढ़ें-Goodbye 2023: इस साल देश को हासिल हुईं बड़ी उपलब्धियां, देखिए 2023 की 23 एक्सक्लूसिव तस्वीरें, दुनियाभर में छाए PM मोदी

प्रीमियम से लेकर एक्सप्रेस तक के यात्री परेशान

कुछ ऐसा ही हाल नई दिल्ली से पटना जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस का भी है, ये ट्रेन 10 घंटे की देरी से चल रही है. मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का भी यही हाल है. गरीब रथ, मगध एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही है. ट्रेनों के लेट चलने से यात्री बेहद परेशान हैं. उन्हें इतनी ठंड में स्टेशन पर घंटों तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है. ऐसे में प्रीमियम ट्रेनों के पैसेंजर्स ज्यादा पैसे देने के बावजूद उन्हें स्टेशनों पर ठंड के बीछ घंटों परेशान होना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें-IIT BHU: मनचले युवकों को पुलिस ने दबोचा, गन पॉइंट पर छात्रा से उतरवाए थे कपड़े

रेलवे द्वारा जारी लेट ट्रेनों की लिस्ट

-20817 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से चल रही है.
-12302 नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से चल रही है.
-12314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से चल रही है.
-22824 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से चल रही है.
-12310 नई दिल्ली पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से चल रही है.
-22410 आनंद विहार गया गरीब रथ एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही है.
-12304 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से चल रही है.
-12326 नांगल डैम कोलकाता एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी से चल रही है.
-2436 आनंद विहार जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी से चल रही है.
-13424 अजमेर भागलपुर एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रही है.
-12818 आनंद विहार हटिया झारखंड एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से चल रही है.
-12578 बागमती एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से चल रही है.
-20802 नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही है.
-128002 नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही है.
-15657 ब्रह्मपुत्र मेल 3 घंटे की देरी से चल रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital