Infinix Zero 5G
Infinix Zero 5G 2023: इंफिनिक्स ने अपना नया स्मार्टफोन Infinix Zero 5G पेश किया है. यह इंफीनिक्स जीरो 5G का एडवांस्ड वर्जन स्मार्ट फ़ोन है. लेटेस्ट जीरो सीरीज का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. तो आइये जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में
8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज कैपिसिटी के साथ मिलने वाले इस Infinix Zero 5G फोन की कीमत करीब 19,400 रुपये तय की गयी है और स्पेसिफिकेशन के आधार पर कीमतें अलग-अलग भी है. यह फोन पर्ल व्हाइट, कोरल ऑरेंज और ब्लैक कलर में मिलने वाला है.
इस स्मार्टफोन में ऑल न्यू जीरो 5जी 2023 में फुल HD+ रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.78 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले पैनल पंच-होल नॉच के साथ मौजूद है, जिसमें सेल्फी कैमरा भी दिया गया है.
ये भी पढ़े- PPF में निवेश बना सकता है आपको करोड़पति, कम ब्याज दर में भी मुमकिन, जानिए क्या है कैलकुलेशन
यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें इंटीग्रेटेड जी68 जीपीयू दिया गया है. इसके साथ ही 8जीबी और 256जीबी स्टोरेज की सुविधा भी दी गयी है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड XOS 12 पर शानदार तरीक़े से काम करता है.
Infinix Zero 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर व 2MP कामैक्रो सेंसर भी शामिल किया गया है. इसमें सुपर नाइट मोड, फिल्टर, स्काई रीमैप और फिल्म मोड के साथ-साथ कई बेहतरीन फीचर्स दिए जा रहे हैं.
Infinix Zero 5G फोन में 5000mAh की बैटरी यूनिट और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सिस्टम दिया गया है. इसकी मदद से यह स्मार्टफोनस्टैंडबाय मोड में करीब 29 दिनों तक आप चला सकते है. इसके साथ ही इसमें डुअल सिम, 5जी, वाई-फाई और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…