यूटिलिटी

iPhone SE 4 अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च, जानें इसके फीचर्स और कीमत

iPhone SE 4 Expected Launch: अच्छे QUality का camera वाला मोबाइल की बात की जाए तो सबसे पहले नंबर पर iPhone आता है. लेकिन महंगा होने के वजह से इसे कई लोग नहीं ले पाते है, और उदास हो जाते है. लेकिन जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है. ऐसा बताया जा रहा है कि Apple इस साल का पहला iPhone अगले हफ्ते लॉन्च कर सकती है. Apple बिना किसी इवेंट के iPhone SE 4 को अगले हफ्ते लॉन्च करने की योजना बना रही है. यह 2022 में लॉन्च हुए iPhone SE 3 की जगह लेगा. बताया जा रहा है कि नए iPhone का डिजाइन काफी बदला होगा. आइए जानते हैं कि इस बारे में और क्या जानकारी सामने आई है.

जल्द लॉन्च हो रहा है बजट आईफोन

 अक्सर Apple बजट iPhone लाइनअप को मार्च या अप्रैल में लॉन्च करती है. इससे ये उम्मीद की जा रही थी कि iPhone SE 4 को भी अगले महीने लॉन्च किया जाएगा, लेकिन अब Apple अगले हफ्ते ही इसे लॉन्च कर रही है. कंपनी इसके जरिए अपनी बिक्री बढ़ाने के साथ-साथ ग्राहकों को किसी और दूसरी कंपनियों की तरफ जाने से भी रोकना चाहती है. कंपनी अपनी वेबसाइट पर प्रेस रिलीज के जरिए इस फोन की लॉन्चिंग का ऐलान भी बहुत जल्द कर सकती है. 11 फरवरी को कंपनी Power Beats Pro 2 इयरबड्स लॉन्च करेगी. माना जा रहा है कि उसी दिन iPhone SE 4 को भी लॉन्च किया जा सकता है.

iPhone SE 4 में हो सकते हैं ये फीचर्स

 iPhone SE 4 को iPhone 16e भी कहा जा सकता है. साथ ही इसके डिजाइन में कई तरह के बदलाव भी किए जाएंगे. iPhone SE 3 में जहां टच आईडी और 4.7 इंच का डिस्प्ले था, वहीं नए iPhone में नया डिजाइन दिया जाएगा. इसमें फेस आईडी और USB-C पोर्ट मिलने की लगभग पुष्टि हो चुकी है. इसका लुक iPhone 14 की तरह हो सकता है और इसे 6.06 के OLED डिस्प्ले से लैस किया जाएगा. बताया जा रहा है कि ऐपल इसमें A18 चिपसेट दे सकती है, जिसे 8GB RAM के साथ पेयर किया जाएगा. इसमें स्टैंडर्ड स्टोरेज 128GB होने की भी उम्मीद है.

क्या होगी iPhone SE 4  की कीमत?

ऐसे अनुमान लगाया जा रहा हैं कि iPhone SE 4 के लिए इस बार ग्राहकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है. 2022 में iPhone SE 3 भारत में लगभग 43,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था. इस बार iPhone SE 4 के दाम बढ़कर 49,900 रुपये हो सकते हैं. हालांकि, कंपनी की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.


ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, अब दाम ₹85 हजार के पार; चांदी की कीमत गिरी


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

PAK की मौजूदगी में हूतियों ने मार डाले 53 यमनी सैनिक, सऊदी में क्या कर रही मुनीर की फौज?

यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…

5 minutes ago

रावण मरा नहीं… भारत के 34 गांवों में बसा! जानिए लंकेश के नाम दर्ज इन गांवों का अनोखा सच

Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…

15 minutes ago

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

28 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

29 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

1 hour ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

1 hour ago