यूटिलिटी

iTel भारत में पहली बार लॉन्च करेगा ये तीन पावरफुल स्मार्टफोन, 24GB रैम के साथ होंगे शानदार फीचर्स

itel Power Series: आईटेल कंपनी एक बार फिर भारतीय बाजार में पावर सीरीज के तहत तीन पावरफुल स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है. यह स्मार्टफोन itel P55, itel P55 Plus और itel P55 T होंगे. हालांकि इन तीनों स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इनकी डिटेल लीक हो गई है. जिसके मुताबिक itel P55 सबसे खास फोन होगा, क्योंकि यह भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जिसमें 24GB रैम दी जाएगी. साथ ही itel P55+ स्मार्टफोन में सुपर फास्ट 45W चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा. साथ ही यह फोन प्रीमियम डिजाइन में आएगा.

कितनी खास होगी ये सीरीज

जैसा कि सूत्रों से शुरुआती ​जानकारी में सामने आया है कि, कंपनी 24 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन पावर सीरीज के तहत लॉन्च करने जा रही है. इसमें 8 एक्चुअल रैम और +16 जीबी वर्चुअल रैम दी जाएगी. इस हैंडसेट का नाम itel P55 बताया जा रहा है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, इस फोन की डिजाइन काफी शानदार होगी. आईटेल की पावर सीरीज में बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी. इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा.

 

itel P55 में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा. इसमें एक 50 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है, जबकि एक AI क्लियर सेंसर दिया जाएगा. वहीं इसके P55+ मॉडल में सुपर फास्ट 45W चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा, जो मॉडर्न जेन-Z जरूरतों को पूरा करेगा. आईटेल P55+ को इंडस्ट्री फर्स्ट लेदर फिनिश बॉडी के साथ लॉन्च किया जाएगा. फोन 16GB रैम सपोर्ट के साथ आएगा. इसमें 256GB स्टोरेज मिलेगी.

फोन में मिलेगा 50MP कैमरा

itel P55 में एक 50MP मेन कैमरे के साथ AI क्लियर डुअल कैमरा दिया जाएगा. फोन कुल 24GB जीबी रैम सपोर्ट के साथ आएगा. इसमें 8 एक्चुअल रैम और +16 जीबी वर्चुअल रैम दी जाएगी. फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है. अपकमिंग itel P55 स्मार्टफोन शानदार और प्रीमियम बिल्ड के यूनीक डिजाइन होने की उम्मीद है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

12 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

1 hour ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

1 hour ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

2 hours ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

3 hours ago