लाइफस्टाइल

क्या Diabetes के मरीजों के लिए सेफ है गन्ने का जूस? डॉक्टर से जानें इसकी सही जवाब

Health Tips: गर्मी के मौसम में गन्ने का जूस सबसे पसंदीदा ठंडा पेय है. यह शरीर को ताजगी देता है और तेज धूप में डिहाइड्रेशन से भी बचाता है. लेकिन सवाल ये है कि क्या डायबिटीज के मरीज भी इसे बिना चिंता के पी सकते हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने बात की डॉ. परास अग्रवाल से. डॉ. अग्रवाल मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल, गुरुग्राम में डायबिटीज और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर के हेड हैं. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

गन्ने के जूस में क्या होता है? (Health Tips)

गन्ने का रस नेचुरल शुगर यानी सुक्रोज से भरपूर होता है. 100 मिलीलीटर जूस में करीब 13 से 15 ग्राम चीनी होती है. इसमें फाइबर नहीं रहता क्योंकि जूस निकालते समय फाइबर अलग हो जाता है. इसके अलावा जूस में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं. लेकिन ज्यादा चीनी की वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं माना जाता.

ये भी पढ़ें: Good Friday 2025: एक दुख भरा दिन, जिसे ‘अच्छा’ क्यों कहा जाता है? जानिए इसके सबसे बड़ी वजह

गन्ने के जूस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स

गन्ने के जूस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) 43 से 65 के बीच होता है. यह मीडियम से हाई कैटेगरी में आता है. फाइबर न होने के कारण जूस की शुगर तेजी से ब्लड में घुल जाती है. इससे ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह काफी रिस्की हो सकता है.

डायबिटीज के मरीज गन्ने का जूस पी सकते हैं या नहीं?

डॉक्टरों की सलाह है कि डायबिटीज के मरीजों को गन्ने के जूस से बचना चाहिए. फिर भी अगर शुगर लेवल अच्छे से कंट्रोल में है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर कभी-कभार थोड़ी मात्रा में पिया जा सकता है. अगर जूस पीना ही है, तो इन बातों का ध्यान रखें. सबसे पहले बहुत कम मात्रा में पिएं. आधा गिलास से ज्यादा न लें. खाली पेट जूस न पिएं. खाने के बाद ही लें. साथ में फाइबर से भरपूर चीजें खाएं जैसे सलाद या नट्स, ताकि शुगर का असर धीमा हो. गन्ने का जूस स्वादिष्ट और ठंडक देने वाला है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे सावधानी से पीना जरूरी है. हमेशा डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लेने के बाद ही कोई फैसला करें.

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

7 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

8 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

8 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

9 hours ago