Jio recharge plane
अगर आप जियो के ग्राहक हैं और हर महीने ज्यादा खर्च करने से बचना चाहते हैं. अगर आप कम रिचार्ज में पूरे महीने अनलिमिटेड कॉल, एसएमएस और डेटा का फायदा उठाना चाहते हैं तो रिलायंस आपके लिए एक प्लान लेकर आया है. इस सस्ते प्लान में आपको OTT प्लेटफॉर्म की सर्विस भी मिलेगी. यहां आपको 149 रुपये के प्लान की खासियत के बारे में बताया जा रहा है, जिसमें आपको कई फायदे मिलने वाले हैं.
यह प्लान कॉलेज जाने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी होगा, जिन्हें फ्री कॉलिंग और डेटा की जरूरत है. इसके अलावा जिनका बजट ज्यादा महंगा प्लान नहीं है. कम खर्च में ज्यादा फायदे का फायदा उठाना चाहते हैं तो उनके लिए यह प्लान बेस्ट है. रिलायंस जियो के 149 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 20 दिनों की है. इसमें ग्राहकों को रोजाना 1 जीबी डेटा मिलता है, यानी आपको 20 दिन में 20 जीबी डेटा का फायदा मिलेगा. इस प्लान में रोजाना 100 फ्री एसएमएस भेजने की सेवा भी मिलेगी. साथ ही यूजर्स को सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सेवा भी मिलेगी. इस प्लान में ग्राहकों को Jio Apps JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.
ये भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: अंडमान घूमने का बना रहे हैं प्लान? इस पैकेज में मिल रही रहने-खाने के साथ ये फैसिलिटी
अगर यूजर्स मंथली रिचार्ज प्लान पर 200 रुपये तक खर्च कर सकते हैं तो 209 रुपये का यह प्लान बेस्ट है. रिलायंस जियो के 209 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इसमें भी Jio यूजर्स को 1GB डेटा यानी रोजाना 28GB डेटा मिलता है. प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भेजने की सर्विस मिलेगी. साथ ही सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा ग्राहकों को इस प्लान में Jio Apps JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. यह योजना कॉलेज के छात्रों और घरेलू और कामकाजी महिलाओं के लिए भी सर्वोत्तम है.
बेंगलुरु के पुलकेशिनगर में रैपिडो ड्राइवर सैयद ने यात्रा के दौरान एक युवती के साथ…
Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…
IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…
Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…
आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…
हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…