देश

Pathan Controversy: इस्लाम और मुसलमानों का मजाक नहीं उड़ाने देंगे- उलेमा बोर्ड ने ‘पठान’ के बायकॉट की अपील की

Pathan Controversy: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. अब मध्य प्रदेश के उलेमा बोर्ड ने फिल्म पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए बायकॉट की मांग की है. इतना ही नहीं सेंसर बोर्ड से फिल्म की रिलीज रोकने की मांग भी की है. उलेमा बोर्ड ने फिल्म पर मुस्लिमों की भावना को आहत करने का आरोप लगाया है.

फिल्म पठान के बेशर्म रंग गाने पर एक तरफ हिंदू संगठन अपना गुस्सा निकाल रहे हैं, तो एमपी के उलेमा बोर्ड भी काफी नाराज़ हैं. फिल्म की रिलीज रोकने और बायकॉट की मांग तेज़ हो गई है.

‘पठान’ से मुस्लिम समाज नाराज़

मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली का कहना है कि एक फिल्म जिसका नाम पठान है और शाहरुख खान हीरो है जिन्हें लोग देखते हैं, पसंद करते हैं…लेकिन हमारे पास कई जगह से फोन आ रहे हैं. लोगों का आरोप है कि फिल्म में अश्लीलता फैलाई गई है और इस्लाम का गलत प्रचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर मुस्लिम त्योहार कमेटी ने अपना स्टैंड लिया है और फिल्म का बायकॉट करने का फैसला किया है. हम भी लोगों से अपील करते हैं कि वो फिल्म न देंखे.

अनस अली ने कहा, “यह हमारा हक है कि कोई इस्लाम को, हमारे मजहब को इस तरह से पेश करेगा तो इस पर हम समझौता नहीं करेंगे. कोई इस्लाम को गलत तरीके से पेश करेगा तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसका तरीका सही से पेश करने को कहें.”

ये भी पढ़ें: Pathan Controversy: ‘इतने हल्के नहीं हैं कि बायकॉट ट्रेंड की हवा से हिल जाएं’- पठान पर विवाद के बीच किंग खान का पुराना VIDEO वायरल

उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष की फिल्म न रिलीज करने की मांग

अनस अली ने फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड से फिल्म रिलीज नहीं करने की अपील की है. उन्होंने देश के किसी भी थियटर से फिल्म नहीं चलाने की मांग की है. अली ने कहा, “इससे शांति भंग होंगी, देशभर में लोगों की भावनाएं आहत होंगी. देशभर के मुस्लिमों का मजाक उड़ाया जाएगा. “अपना नाम शाहरुख खान कहते हैं और शाहरुख खान कहकर फिल्म बनाते हैं. इस्लाम का, मुसलमानों का मजाक बनाने के लिए ऐसी फिल्म बनाते हैं तो इनका विरोध होना चाहिए. पठान एक सम्मानित विरादरी है लेकिन फिल्म में इसे गलत तरीके से पेश किया गया है.

फिल्म पठान कब होगी रिलीज

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान 23 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है. लेकिन फिल्म अपने ‘बेशर्म रंग’ गाने को लेकर अभी से विवादों में है. विवाद भी इतना कि बायकॉट से लेकर फिल्म के रिलीज को रोकने की भी मांग भी तेज हो गई है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

11 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

27 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

30 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

45 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

51 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

1 hour ago