India Government Fuel Advisory: पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग के चलते दुनियाभर में पेट्रोलियम उत्पाद की किल्लत मच गई है. हालांकि, भारत में मोदी सरकार आमजन को भरोसा दिला रही है कि यहां पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. फिर भी कुछ जगहों पर लोग अफवाहों के कारण पैनिक खरीदारी कर रहे हैं. पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग रही हैं.
सरकार ने साफ कहा है कि स्टॉक पर्याप्त है. लोग केवल जरूरत जितना ही तेल वाहन में भरवाएं. घर में स्टोर करने से बचें.
एक दिन में कितना तेल खरीद सकते हैं?
पेट्रोल पंप से आपके वाहन में जितना चाहें उतना तेल भरवा सकते हैं. एक दिन में कितनी भी बार जा सकते हैं. कोई सख्त दैनिक सीमा नहीं है. अगर वाहन का टैंक फुल है तो भी जरूरत पड़ने पर फिर भरवा सकते हैं.

कैन या बोतल में तेल लेने के नियम
अलग से कैन में तेल लेने पर आमतौर पर 2 से 5 लीटर तक मिल जाता है. अगर जरूरत बताएं तो कई पंप 5 से 10 लीटर तक दे देते हैं. लेकिन साधारण प्लास्टिक की बोतल में तेल नहीं मिलेगा. केवल स्टील या मंजूर हैवी प्लास्टिक के कंटेनर में ही तेल दिया जाता है.
बड़ी मात्रा में खरीदारी के क्या नियम हैं?
20 लीटर, 50 लीटर या 200 लीटर जैसे ड्रम में तेल लेना हो तो परमिट या लाइसेंस जरूरी होता है. पेट्रोलियम एक्ट 1934 के तहत नियम लागू हैं. आपको बताना पड़ता है कि तेल किस काम के लिए चाहिए. जैसे जेनरेटर, खेती या उद्योग के लिए. साथ ही बताना होता है कि तेल कहां और कैसे स्टोर करेंगे ताकि कोई खतरा न हो.

घर में पेट्रोल की स्टोरेज क्यों गैरकानूनी
घर में पेट्रोल या डीजल स्टोर करना कानूनी अपराध है. यह आग लगने का बड़ा खतरा पैदा करता है. सरकार ने चेतावनी दी है कि ढीले या अनुपयुक्त कंटेनर में तेल न लें और न स्टोर करें. पेट्रोल पंपों को भी सख्त सुरक्षा नियमों का पालन करना होता है. उल्लंघन पर कार्रवाई हो सकती है.
भारत में केंद्र सरकार क्या कर रही है?
मध्य पूर्व में तनाव के बावजूद भारत में ईंधन का स्टॉक ठीक है. रिफाइनरियां पूरी क्षमता से चल रही हैं. सरकार दूसरे देशों से ज्यादा तेल आयात कर रही है. रिन्यूएबल एनर्जी पर भी जोर दिया जा रहा है ताकि तेल पर निर्भरता कम हो.

सलाह आम लोगों के लिए
जरूरत से ज्यादा तेल न खरीदें. अफवाहों पर ध्यान न दें. पेट्रोल पंप पर सुरक्षा नियमों का पालन करें. इससे दुर्घटना का खतरा कम रहेगा और ईंधन बर्बाद भी नहीं होगा.
देश के 10 बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत (26 मार्च 2026, प्रति लीटर):
शहर / पेट्रोल मूल्य (रुपये)
दिल्ली 94.77
मुंबई 103.54
कोलकाता 105.41
चेन्नई 101.06
बेंगलुरु 102.96
हैदराबाद 107.50
अहमदाबाद 94.58
पुणे 104.04
जयपुर 104.72
लखनऊ 94.69
यह भी पढ़िए: पेट्रोलियम और एनर्जी सेक्टर को लेकर PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, बिन बाधा आपूर्ति के निर्देश
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


