यूटिलिटी

KYC Update : PNB कस्टमर्स इस तारीख तक निपटा लें यें जरूरी काम, वरना बंद हो जाएगा आपका अकाउंट

KYC Update: पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) अपने ग्राहकों से केवाईसी (KYC) अपडेट करने की लगातार अपील कर रहा है. बैंक ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सभी ग्राहक 12 दिसंबर 2022 तक KYC करा लें. पिछले कई महीनों से बैंक अपने ग्राहकों को KYC ( know your customer) कराने के लिए अलर्ट कर रहा है. KYC कराने से ग्राहकों का बैंक खाता एक्टिव रहेगा और वे फंड ट्रांसफर जैसे कई काम भी आसानी से कर सकते है.

ट्वीट कर दी जानकारी

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि ‘आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी ग्राहकों के लिए केवाईसी अपडेशन अनिवार्य है. यदि आपका खाता 11 दिसंबर 2022 तक केवाईसी अपडेशन के लिए बाकी रह गया है, तो आपसे अनुरोध है कि 12 दिसंबर 2022 से पहले अपने केवाईसी को अपडेट कराने के लिए अपनी मूल शाखा से संपर्क कर सकते है. अपडेशन न करने से आपके खाते के लेन-देन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.’

ये भी पढ़ें- PPF: पीपीएफ होल्डर की मृत्यु हो जाए तो क्या होगा? जानिए कैसे मिलेगा पैसा

क्या होता है KYC ?

KYC का फुलफॉर्म Know Your Customer होता है. केवाईसी एक प्रकार से अरने  ग्राहक के बारें में जानकारी देना वाला दस्‍तावेज होता है. इस पर ग्राहक अपने बारें में सभी जरूरी जानकारियां लिखकर जमा करते हैं. बैंकिंग के क्षेत्र में देखें तो हर 6 महीने या 1 साल पर बैंक अपने ग्राहकों से केवाईसी फॉर्म भरने का आदेश देता है. इस केवाईसी फॉर्म में अपना नाम, बैंक अकाउंट का नंबर, पैन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और पूरा पता भरना पड़ता है. इस तरह बैंक को ग्राहक की सभी जानकारियां मिलती रहती है.

ये भी पढ़ें- Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले ध्यान दें, आज से ग्रे लाइन पर डबल-लाइन मूवमेंट शुरू करेगी DMRC

कैसे करें KYC ?

केवाईसी करना बेहद आसान प्रोसेस होता है. सबसे पहले आप उस बैंक की ब्रांच में जाएं जिस ब्रांच में आपका बैंक अकाउंट ओपन है. वहां जाकर संबंधित डेस्क से केवाईसी फॉर्म लेकर उस फॉर्म को भरने के बाद और उसमें सभी जरूरी कागजात अटैच करने के बाद जमा करिए. केवाईसी फॉर्म जमा करने के 3 दिन के अंदर आपका केवाईसी अपडेट हो जाएगा.

 

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

7 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

9 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

13 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

22 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

23 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

23 minutes ago