यूटिलिटी

LIC Whatsapp Service: LIC ने ग्राहकों को दिया तोहफा, शुरू की WhatsApp सर्विस, जानिए कैसे ले सकते हैं लाभ

LIC WhatsApp Services: देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) ने पॉलिसीधारकों के लिए नई सर्विस लॉन्च करने वाली है. एलआईसी (LIC) ने वॉट्सऐप सर्विस (WhatsApp Service) को लॉंच किया है. इंश्योरेंस कंपनी की इस नयी पहल  से पॉलिसीधारकों को एलआईसी ऑफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे , क्योंकि उनके सारे काम वॉट्सऐप के जरिए ही किए जाएँगे .

इस नंबर पर मिलेगी सुविधा

LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) ने ट्वीट करते हुए कहा कि , एलआईसी के चेयरपर्सन एम.आर कुमार ने वॉट्सऐप पर पॉलिसीधारकों के साथ चुनिंदा इंटरैक्टिव सेवाओं का शुरूवत  किया है. जिन पॉलिसीधारकों ने अपनी पॉलिसी को LIC पोर्टल पर रजिस्टर्ड कर दिया  है, वे मोबाइल नंबर 8976862090 पर ‘Hi’ लिखकर whatsApp पर दी गयी सर्विसेज़ का लाभ ले सकते है. हम उम्मीद कर रहे  हैं कि हमारे सभी मूल्यवान पॉलिसीधारक को  सेवाओं का लाभ मिल सके.

ये भी पढ़े- Business Idea: केटरिंग के बिजनेस से आप कर सकते हैं हर महीने मोटी कमाई, कम लागत में होगा आपका खुद का कारोबार

पुराने प्लान किये रीलॉन्च

बता दे कि अभी हाल ही में एलआईसी ने अपने दो नए प्लान को रीलॉन्च किया  है. एलआईसी ने इसका नाम न्यू जीवन अमर (LIC’s New Jeevan Amar), न्यू टेक-टर्म (LIC’s New Tech-Term) स्कीम  रखा है. इस बारे में एलआईसी ने बत्या  कि 3 साल पहले जारी किये ये दोनों टर्म इंश्‍योरेंस पॉलिसी प्लान अब रीलॉन्च करके मार्केट में पेश किए जा रहे  हैं. अब आप इन पॉलिसी को ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीक़े  से खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़े- Indian Railways: एमपी-यूपी वालों के लिए रेलवे का तोहफा, फिर शुरू हुईं ये बंद पड़ी ट्रेनें, जानिए क्या होगा रूट

WhatsApp Services पर मिलेगी ये सुविधा-

वॉट्सऐप सर्विस पर पॉलिसीधारकों को कई तरह की सुविधाएं दी जा रही है , जिससे ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी.

1. प्रीमियम ड्यू
2. बोनस इन्फॉर्मेशन
3. पॉलिसी स्टेटस
4. लोन एलिजिबिलिटी  क्वोटेशन
5. लोन रिपेमेंट क्वोटेशन
6. लोन इंटरेस्ट ड्यू
7. प्रीमियम पेड सर्टिफिकेट
8. ULIP- यूनिट्स का स्टेटमेंट
9. LIC सर्विस लिंक्स
10.Opt In/Opt Out सर्विसेज
11. End Conversation

 

Dimple Yadav

Recent Posts

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

18 minutes ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

34 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

52 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

1 hour ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

1 hour ago