प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन काे पड़ा दिल का दौरा (फोटो सोशल मीडिया)
Nitin Manmohan: बॉलीवुड से फिर एक दुखद खबर सामने आई है. ये खबर जुड़ी है ‘बोल राधा बोल’, ‘दस’ और कई अन्य शानदार हिंदी फिल्मों के प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन (Nitin Manmohan) से जुड़ी है, जो इन दिनों जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन को दिल का दौरा पड़ा. उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.वहीं, डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी हुई है. उनके परिजन और शुभचिंतक अस्पताल में लगातार स्वास्थ्य का जायजा ले रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, जिसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. जानकारी के मुताबिक शनिवार (3 दिसंबर) की शाम उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें तुरंत कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट किया गया.
ये भी पढ़ें- Hansika Motwani Wedding Photos: लाल जोड़े में दुल्हन बनीं हंसिका मोटवानी, देखें शादी की तस्वीरें
इस बारे में उनसे जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फिल्म निर्माता पर दवाइयों का असर हो रहा है लेकिन वह अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत का जायजा ले रही है. सूत्र के मुताबिक नितिन के कई घरवाले उनके पास अस्पताल में मौजूद हैं. वहीं, कई लोग उन्हें देखने के लिए लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं.
बता दें कि प्रोड्यूसर नितिन बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनमोहन के बेटे हैं. मनमोहन को ‘ब्रह्मचारी’, ‘गुमनाम’ और ‘नया जमाना’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. पिता की तरह नितिन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. वह अब तक कई शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं. ‘बोल राधा बोल’ और ‘दस’ जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण नितिन ने ही किया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय खन्ना को जैसे ही नितिन के बारे में पता चला वह तुरंत उनका हाल जानने के लिए अस्पताल जा पहुंचे. अक्षय उनके प्रोडक्शन में बनी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिनमें ‘गली गली चोर है’, ‘दीवानगी’ और ‘सब कुशल मंगल’ शामिल है. इसके अलावा भी उन्हें कई फिल्मों के लिए याद किया जाता है. स्क्रीन पर उनकी उपस्थिति बेहद दमदार और प्रभावशाली होती थी.
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…