यूटिलिटी

घर बैठे सिर्फ 5 मिनट में Aadhaar Card को Ration card से करें लिंक, यहां जानें पूरा प्रॉसेस

Aadhaar-Ration Link: राशन कार्ड होल्डर्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है. सरकार ने आधार और राशन कार्ड को लिंक करने की तारीख को एक बार फिर से बढ़ा दिया है.

अगर आपने अभी तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो आप सरकार द्वारा दिए जा रहे मुफ्त राशन का लाभ नहीं उठा पाएंगे. सरकार ने राशन कार्ड से आधार को लिंक करने की समयसीमा 3 महीने के लिए बढ़ा दी है. अब आप 30 सितंबर 2024 तक राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं. इससे पहले सरकार ने यह समयसीमा 30 जून 2024 तक रखी थी.

लिंक करना क्यों जरूरी

सरकार ने जब से वन नेशन-वन राशन योजना का ऐलान किया है, तब से इसे आधार से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है. सरकार एक से ज्यादा राशन कार्ड रखने पर रोक लगाने के मकसद से राशन कार्ड को आधार के साथ लिंक कराने पर जोर दे रही है.

दरअसल सरकार सभी गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले (बीपीएल) परिवारों को राशन कार्ड के जरिये सस्ता अनाज और केरोसिन ऑयल देती है, लेकिन जिन लोगों के पास एक से ज्यादा राशन कार्ड हैं, वो ज्यादा राशन ले लेते हैं और जरूरतमंदों को सस्‍ते अनाज का पूरी तरह से फायदा नहीं मिल पाता है.

पहले भी कई बार बढ़ चुकी है तारीख

बता दें कि सरकार पहले भी कई बार राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की तारीख बढ़ा चुकी है. अब इसे एक बार फिर से बढ़ाकर 30 सितंबर 2024 कर दिया गया है. आधार कार्ड से राशन कार्ड लिंक करने के बाद सरकार के लिए ये सुनिश्चित करना आसान हो जाएगा कि सभी जरूरतमंदों को उसके हिस्से का खाद्यान्न मिल रहा है.


ये भी पढ़ें: पीएम किसान योजना के लिए अगर इन लोगों ने किया आवेदन, तो सरकार करेगी पूरी रिकवरी


यहां जानें पूरा प्रॉसेस

1. अगर आप अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना चाहते हैं तो सबसे पहले आप अपने राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी PDS की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करें.

2. हर राज्य का अपना अलग पोर्टल होता है. आप इसे गूगल पर भी सर्च कर सकते हैं.

3. इसके बाद राशन कार्ड को आधार से जोड़ने का ऑप्शन चुने.

4. फिर यहां अपना राशन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें.

5. अब सबमिट बटन पर क्लिक करें आपको एक OTP मिलेगा, जिसे आपको वहां डालना होगा.

6. वेरिफिकेशन होते ही आपका राशन कार्ड आधार से जुड़ जाएगा.

7. आपको SMS के जरिये इसकी जानकारी मिल जाएगी.

8. इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

12 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

13 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

31 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

57 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

1 hour ago