दुनिया

Times Higher Education Impact Ranking 2024 में भारत दुनिया का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश बना

Times Higher Education Impact Ranking 2024: टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) इम्पैक्ट रैंकिंग 2024 में भारत दुनिया का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व करने वाला देश बना गया है. 105 संस्थानों के साथ भारत सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश है, जिसके बाद तुर्की और पाकिस्तान का स्थान है.

भारत ने 2019 में केवल 13 संस्थानों से पिछले 5 वर्षों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है. इस बार सबसे अधिक भागीदारी वाला देश 105 संस्थानों के साथ भारत है.

टाइम हायर एजुकेशन के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर फिल बैटी ने इस उपलब्धि पर भारत की सराहना की. बैटी ने रैंकिंग में भारत की प्रगति का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दिया.

भारत के विकास की सराहना करते हुए फिल बैटी ने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. 2019 में भारतीय विश्वविद्यालयों की संख्या सिर्फ 13 से बढ़कर 2024 में 100 से अधिक होने का उल्लेख करते हुए बैटी ने कहा कि पीएम मोदी ने इस उल्लेखनीय सफलता का नेतृत्व किया है.

इस सूची में अमृता विश्व विद्यापीठम ने 81वीं रैंक हासिल की, जिसके बाद जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (एमएएचई) और शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज 101-200 की रैंकिंग के बीच में हैं. बीएस अब्दुर रहमान क्रिसेंट इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी 201-300 की रैंकिंग के बीच में है.

2024 के लिए ओवरऑल इंपैक्ट रैंकिंग के लिए THE ने 125 देशों/क्षेत्रों के 2,152 विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन किया। ऑस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी लगातार तीसरे साल सूची में शीर्ष पर है। यूके (ब्रिटेन) की यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर और ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ तस्मानिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं.

रैंकिंग पद्धति समग्र प्रदर्शन और प्रभाव को दर्शाने के लिए कई संयुक्त राष्ट्र (यूएन) सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में स्कोर को एकीकृत करती है. रैंकिंग चार व्यापक क्षेत्रों में कैलिब्रेटेड संकेतकों पर आधारित है: अनुसंधान, स्टीवर्डशिप, आउटरीच और शिक्षण, जो दुनिया भर के विश्वविद्यालयों की एक व्यापक और संतुलित तुलना प्रदान करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पाकिस्तान में कौड़ियों के भाव बिक रहा सोना! क्या भारतीय खरीद सकते हैं? जानें कस्टम के कड़े नियम

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

52 seconds ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

9 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

27 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

30 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

37 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago