यूटिलिटी

सरकार ने बदले एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियम, जानिए अब कितने दिनों तक करना होगा इंतजार

New LPG Cylinder Rules: एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और सप्लाई सुधरने के बाद सरकार ने बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को ग्रामीण इलाकों में एलपीजी रिफिल बुकिंग के अंतराल में कटौती का ऐलान किया. अब ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता 45 दिन की बजाय महज 25 दिनों में ही नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे. इससे पहले सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के बुकिंग नियमों की समीक्षा करने के निर्देश दिए थे.

क्यों बढ़ाई गई थी बुकिंग की समयसीमा?

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और संघर्ष के कारण सप्लाई चेन पर भारी दबाव आ गया था, जिसके चलते सरकार को एलपीजी रिफिल की बुकिंग का समय बढ़ाना पड़ा था. होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के आसपास शिपिंग में बाधा आने की वजह से भारत आने वाले एलपीजी जहाजों को देरी का सामना करना पड़ा था. सप्लाई की इसी किल्लत को देखते हुए और पैनिक बुकिंग रोकने के लिए ग्रामीण इलाकों में बुकिंग का अंतराल 45 दिन और शहरी इलाकों में 25 दिन तय किया गया था ताकि गैस का समान वितरण सुनिश्चित हो सके.

अब क्या हुआ है बदलाव?

पिछले कुछ महीनों में एलपीजी की सप्लाई की स्थिति में काफी सुधार देखा गया है और रिफिल का बैकलॉग भी कम हुआ है. इसी सुधार को देखते हुए सरकार ने पुरानी पाबंदियों में ढील दी है. अब ग्रामीण उपभोक्ता भी शहरी उपभोक्ताओं की तरह हर 25 दिन में घरेलू एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में बड़ा उतार-चढ़ाव, खरीदारी से पहले चेक करें आज के ताजा रेट

क्यों जरूरी है यह बदलाव?

बुकिंग के अंतराल में कमी आने से ग्रामीण परिवारों को अब गैस खत्म होने पर 45 दिन का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. यह उन परिवारों के लिए राहत की खबर है जो खाना पकाने के लिए पूरी तरह एलपीजी पर निर्भर हैं. इससे यह भी साफ होता है कि सप्लाई अब पहले से काफी स्थिर हो गई है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को नए नियमों को जल्द लागू करने के निर्देश दे दिए हैं.

दूसरी तरफ, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण सितंबर की शुरुआत में कमर्शियल एलपीजी के दाम 9 रुपये से ज्यादा बढ़ाए गए थे. हालांकि क्रूड ऑयल के ऊंचे दाम बने हुए हैं, इसलिए आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. कमर्शियल गैस के दाम इंटरनेशनल मार्केट और टैक्स के आधार पर तय होते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

12 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

21 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

21 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

58 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago