यूटिलिटी

Post Office की इस स्कीम में 31 मार्च तक निवेश का मौका, तुरंत करें अप्लाई वरना….

Post Office Scheme: भारत सरकार महिलाओं के लिए आए दिन कोई न कोई योजना लेकर आती रहती है. इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाता है. इन्ही में से एक सरकार द्वारा चलाई गई महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्किम शामिल है. यह स्किम महिलाओं और लड़कियों के लिए खास सेविंग स्कीम है जिसमें 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलता है. ऐसे में अगर आप महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट में निवेश करने की सोच रही है तो आपके पास सिर्फ 31 मार्च तक का ही समय बचा हुआ है. अगर आप इससे पहले निवेश करते हैं तो आपकी योजना बंद हो सकती है या फिर सरकार कि ओर से इसे बढ़ाने का फैसला भी आ सकता है.

क्या है महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्किम?

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्किम 31 मार्च 2023 को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुरू की गई थी और इसे 2 साल के समय के लिए लागू किया गया था. इस स्किम में महिलाएं और लड़कियां अपना पैसा निवेश कर सकती हैं. निवेश पर हर तीन महीने में ब्याज जुड़ता है और मैच्योरिटी पर मूलधन और ब्याज दोनों एक साथ मिलते हैं. इस स्कीम का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें फाइनेंशियल स्वतंत्रता देना है.

योजना के तहत मिलता है तगड़ा ब्याज

देश की हर महिला इस योजना में 2 साल के लिए निवेश कर सकती है. इस योजना के तहत तगड़ा ब्याज मिलता है. MSSC योजना पर 7.5% सालाना ब्याज दिया जाता है जो बैंकों की 2 साल की एफडी से अधिक है. यह एक सुरक्षित योजना है क्योंकि यह सरकार की ओर से संचालित है. इसके तहत अकाउंट पोस्ट ऑफिस या रजिस्टर बैंकों में आसानी से खोला जा सकता है.

ये भी पढे़ं: LIC की ये स्कीम है सबसे सुपरहिट…महिलाओं को हर महीने मिलेगा 7000 रुपये, बस इस तरह से करें अप्लाई

कितना पैसा कर सकते हैं जमा?

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट योजना के तहत कोई भी महिला जो भारत की निवासी है न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं. 2 साल की अवधि के बाद पूरा मूलधन और ब्याज वापस मिलता है. 1 साल बाद खाताधारक 40 प्रतिशत की राशि निकाल सकते हैं. इस योजना में गंभीर बीमारी या खाताधारक की मृत्यु जैसी कंडीशन में अकाउंट समय से पहले बंद किया जा सकता है. अगर 6 महीने बाद खाताधारक अकाउंट बंद करवाता है तो ब्याज दर में कटौती हो सकती है.

31 मार्च 2025 के बाद क्या होगा?

सरकार ने महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट योजना को आगे बढ़ाने की कोई घोषणा नहीं की है. ऐसे में 31 मार्च 2025 तक निवेश करना जरूरी है. यह महिलाओं के लिए सुरक्षित और अच्छा ऑप्शन हो सकता है. अगर आप इसके बाद निवेश करते हैं तो आपकी योजना बंद हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

4 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

4 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

5 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

6 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

6 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

6 hours ago