बीमा सखी योजना का उद्देश्य एक साल के भीतर 1,00,000 महिलाओं को इस योजना से जोड़ना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं बीमा एजेंट बन सकें, अपनी आजीविका कमा सकें और गांवों में बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ा सकें. इस योजना से न केवल गांव की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि यह भारत के दूरदराज और वंचित क्षेत्रों में बीमा की पहुंच को भी बेहतर करेगा.
जानें Age Limit
LIC ने इस योजना को शुरू करके महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इस योजना का उद्देश्य 18 से 70 वर्ष की आयु की उन महिलाओं को शामिल करना है, जिन्होंने कम से कम 10वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की हो. LIC का लक्ष्य अगले 12 महीनों में 1,00,000 बीमा सखियों का नामांकन करना है और तीन सालों में यह संख्या बढ़ाकर 2,00,000 करने की योजना है.
बीमा सखी योजना की खास बातें
- योजना में शामिल होने वाली महिलाओं को पॉलिसी बिक्री से मिलने वाले कमीशन के अलावा शुरुआती तीन सालों तक एक निश्चित वजीफा भी दिया जाएगा.
- महिलाओं के लिए अनुमानित मासिक आय 7,000 रुपये से शुरू होगी.
- पहले साल में महिलाओं को हर महीने 7,000 रुपये मिलेंगे.
- दूसरे साल में यह राशि घटकर 6,000 रुपये हो जाएगी.
- तीसरे साल में यह राशि घटकर 5,000 रुपये हो जाएगी.
- यदि कोई महिला अपने सेल टारगेट को पूरा करती है या उसे पार कर जाती है, तो उसे अतिरिक्त कमीशन और प्रोत्साहन मिलेगा.
- इस योजना में काम करने के लिए महिलाओं को स्वंतत्रता दी गई है. साथ ही, LIC की ओर से प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा.
- इस कार्यक्रम में नामांकित महिलाओं को तीन साल तक विशेष ट्रेनिंग और वित्तीय साक्षरता सहायता प्राप्त होगी.
- ग्रेजुएशन बीमा सखियों को LIC एजेंट के रूप में कार्य करने का अवसर मिलेगा, और वे कंपनी में विकास अधिकारी की भूमिका के लिए भी योग्य हो सकती हैं.
जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- 18 से 50 वर्ष आयु की महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र हैं.
- न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास है.
- इस योजना में विशेष प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को दी जाएगी.
- मौजूदा LIC एजेंटों और कर्मचारियों के रिश्तेदार इस योजना में आवेदन करने के योग्य नहीं होंगे.
ऑनलाइन इस तरह से करें अप्लाई
– उम्मीदवार अपनी आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.
– रजिस्ट्रेशन और आवेदन पत्र LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. वहां जाकर, महिलाएं अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकती हैं.
इस योजना के माध्यम से, LIC ने ग्रामीण महिलाओं के लिए न केवल रोजगार के अवसरों का द्वार खोला है, बल्कि उन्हें वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने का एक नया रास्ता भी प्रदान किया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


