यूटिलिटी

अब ट्रेन की तरह Delhi Metro में यात्रियों के सफर के साथ भेज सकेंगे सामान, जल्द शुरू होने जा रही है ये नई सर्विस, यहां जानें पूरा अपेडट

Delhi Metro New Service: दिल्ली मेट्रो देश की दूसरी सबसे पुरानी मेट्रो रेल सेवा है. आज दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क दिल्ली-NCR के लगभग हर एक शहर को कवर करता है. रोजाना दिल्ली मेट्रो के जरिए लाखों की संख्या में यात्री ट्रेवल करते हैं. दिल्ली मेट्रो के संचालन का काम दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी MRC के जिम्मे होता है. पिछले कुछ सालों से देखा जाए तो दिल्ली मेट्रो में कही नई सर्विसेज ऐड की गई है. जिनमें हालिया सर्विस है मेट्रो स्टेशनों पर दी जाने वाले लॉकर्स की. अब दिल्ली मेट्रो में लोगों के लिए एक नई सर्विस शुरू की गई है. अब दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के सफर के साथ-साथ माल ढुलाई भी होगी. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं आखिर कब से शुरू होगी ये नई सर्विस.

अब मेट्रो से ट्रेन की तरह भेज सकेंगे सामान

दिल्ली मेट्रो में यात्री एक जगह से दूसरे जगह जाते हैं और रोजाना लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं. लेकिन अब आप ट्रेन की तरह दिल्ली मेट्रो में केवल यात्री ही नहीं बल्कि सामान भी ले जा सकेंगे. जैसे आप ट्रेन में सामान बुक करवा कर भेजते हैं वैसे ही आप दिल्ली मेट्रो में सामान बुक करवा कर भेज सकते हैं.

मेट्रो में अलग से लगाया जाएगा एक कोच

बता दें इसके लिए सभी कॉरिडोर की मेट्रो में अलग से एक कोच लगाया जाएगा. इस कोच के लगाए जाने के बावजूद भी यात्रियों की संख्या में कोई प्रभाव नहीं आएगा. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर पहले ही यह सर्विस चालू है. लेकिन अब दिल्ली मेट्रो के बाकी कॉरिडोर पर भी यह सर्विस मिल पाएगी. बता दें यह सर्विस सिर्फ ऑफ पीक अवर्स में ही मिलेगी.

DMRC ने ब्लू डार्ट के साथ किया समझौता

डीएमआरसी और ब्लू डार्ट के बीच यह समझौता एक बड़ा कदम है. इससे शहर में सामान की ढुलाई का तरीका ही बदल जाएगा. ब्लू डार्ट, जो भारत की एक बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनी है, अब मेट्रो के जरिए सामान भेज सकेगी. यह काम ऐसे समय में होगा जब मेट्रो में ज्यादा भीड़ नहीं होती.

ये भी पढ़ें: Post Office की इस स्कीम में 31 मार्च तक निवेश का मौका, तुरंत करें अप्लाई वरना….

कब शुरू होगी सर्विस?

DMRC की ओर से दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाली यात्रियों को माल ढुलाई की सर्विस का फायदा कब से मिल पाएगा फिलहाल इस बात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि जल्द ही इसे लेकर अपडेट जारी कर दिया जाएगा. दिल्ली मेट्रो की ओर से राजस्व को बढ़ाने के लिए माल ढुलाई की यह सर्विस शुरू की जा रही है.

अन्य स्टेशनों पर भी सर्विस शुरू करने की तैयारी

DMRC और ब्लू डार्ट मिलकर शहर के लोगों के लिए एक बेहतर और स्वच्छ भविष्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं. DMRC का लक्ष्य है कि आगे चलकर इस सर्विस को और भी मेट्रो स्टेशनों तक बढ़ाया जाए. इससे पूरे शहर में सामान ढुलाई आसान और पर्यावरण के अनुकूल हो जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

8 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

9 hours ago