यूटिलिटी

Twitter Like App: ट्विटर जैसा ऐप लेकर आ रहा है Meta, मस्क को टक्कर देने की तैयारी!

ट्विटर की कमान जब से एलन मस्क ने संभाली है तब से यूजर्स लगातार इस प्लेटफॉर्म को लेकर शिकायतें कर रहे हैं. ब्लू टिक के लिए पैसे देने की बातें हो या अचानक अकाउंट डिलीट कर देने की बात… यूजर्स ट्विटर की इस ‘मनमानी’ का विरोध जताते नजर आए हैं. इस बीच खबर आ रही है कि मेटा अपना माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म लाने की तैयारी में हैं जिसे इंस्टाग्राम अकाउंट के विवरणों के साथ लॉगइन किया जा सकेगा. ये ट्विटर से मिलता-जुलता ऐप होगा. हालांकि, इसका नाम क्या होगा, इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है.

द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा ट्विटर के इस वैकल्पिक प्लेटफॉर्म के शुरुआती यूजर्स बनने के लिए अमेरिकी टीवी होस्ट ओपरा विन्फ्रे और डीजे स्लाइम जैसी बड़ी हस्तियों के साथ बात कर रहा है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नया स्टैंडअलोन ऐप इंस्टाग्राम पर आधारित होगा. इस प्रोजेक्ट को पहले प्रोजेक्ट 92 नाम दिया गया था और अब इसे ‘थ्रेड्स’ नाम दिया जा सकता है. फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

जानकारी के मुताबिक, मेटा कर्मचारियों को हाल ही में ऐप का प्रीव्यू दिखाया गया, जो इंस्टाग्राम पर आधारित होगा. ट्विटर जैसा ऐप सैद्धांतिक रूप से नए ऐप के यूजर्स को अपने अकाउंट और फॉलोअर्स को अपने साथ अन्य ऐप पर ले जाने की अनुमति देगा, जो एक्टिविटीपब को सपोर्ट करते हैं.

ट्विटर को जवाब होगा नया ऐप

मेटा के मुख्य उत्पाद अधिकारी क्रिस कॉक्स के अनुसार, हम क्रिएटर्स और सार्वजनिक हस्तियों से सुन रहे हैं, जो एक ऐसा प्लेटफॉर्म चाहते हैं जो समझदारी से चलाया जा रहा हो और जिस पर विश्वास और वितरण के लिए भरोसा कर सकें. कंपनी की एक बैठक के दौरान, कॉक्स ने कथित तौर पर कहा कि नया ऐप ट्विटर को हमारा जवाब होगा.

ये भी पढ़ें: अब आसानी से घर बैठे एक्टिवेट करें अपना UAN नंबर, बिना इसके पीएफ से नहीं निकाल पाएंगे पैसे

ऐप के लिए कंपनी का लक्ष्य सुरक्षा, उपयोग में आसानी, विश्वसनीयता है, और यह सुनिश्चित करना कि क्रिएटर्स के पास अपने दर्शकों को बनाने और विकसित करने के लिए स्थिर जगह हो. मेटा ने मार्च की शुरुआत में प्लेटफॉर्मर को पुष्टि की थी कि कंपनी टेक्स्ट अपडेट साझा करने के लिए एक स्टैंडअलोन सोशल नेटवर्क का विकल्प ढूंढ़ रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

9 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

29 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

2 hours ago