महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
कार्नाटक में फ्री सर्विस की शुरूआत
Karnataka Bus Free Services: कांग्रेस ने अपनी 5 गारंटियों के साथ प्रदेश में सरकार बनायी थी. अब प्रदेश में सिद्धारमैया सरकार अपने इन वादों को पूरा करने में जुट गई है. 11 जून से महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस ‘शक्ति योजना’ लागू कर दी गई है. इस योजना के उद्घाटन के मौके पर महिला विधायक रूपकला ने खुद महिलाओं को बैठाकर बस चलाई. हालांकि इस दौरान एक घटना घट गई. विधायक रूपकला ने गलती से बैक गेयर डाल दिया जिसके चलते हादसा होने से बच गया. लेकिन पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों को बस ने ठोक दिया. जिससे कुछ गाड़ियां थोड़ी बहुत क्षतिग्रस्त हो गई हैं. वहीं मौके पर मौजूद बस ड्राइवर ने स्टियरिंग को हाथ में लिया और स्थिति को संभाला.
मुफ्त बस सफर योजना की शुरुआत रविवार को सौधा विधानसभा से किया गया. इस योजना के तहत महिलाएं सभी तरह की सरकारी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी. पार्टी के 5 वादों में से यह एक मुख्य वादा था. इस योजना से महिलाओं को लाभ पहुंचेगा.
वहीं शक्ति योजना के शुरू होने पर अधिकारियों ने बताया कि “इस मुफ्त यात्रा सुविधा से हर दिन 41.8 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ होगा और सरकारी खजाने पर सालाना 4,051.56 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा. वहीं इसकी लॉन्चिंग के दौरान प्रदेश डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार भी मौजूद रहे. जहां शक्ति योजना के प्रतीक चिह्न का अनावरण किया गया और निशानी के तौर पर पांच महिलाओं को शक्ति स्मार्ट कार्ड भी दिये गए. महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकारी पोर्टल ‘सेवा सिंधु’ पर रजिश्ट्रेशन कराकर शक्ति स्मार्टकार्ड के लिए आवेदन कर सकती हैं.
बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान पांच वादे किए थे. जिसमें शक्ति योजना के तहत बस सर्विस, गृह ज्योति योजना के तहत हर महीने 200 यूनिट फ्री बिजली, युवा निधि स्कीम के तहत बेरोजगार ग्रेजुएट्स को हर महीने 3000 रुपए, अन्न भाग्य योजना के अंतर्गत BPL परिवार को 10 किलो मुफ्त चावल देने का वादा किया था.
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…
नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…