खेल

IND vs WI: रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल की टीम इंडिया में एंट्री! विंडीज दौरे पर टी20 मैचों में मिल सकता है मौका

India Tour of West Indies: WTC के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. वहीं अब भारतीय टीम को एक महीने का ब्रेक मिलने जा रहा है. भारतीय टीम जुलाई में वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी जहां 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया इस दौरे पर कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर बेंच स्ट्रेंथ आजमा सकती है. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल को वेंस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मुकाबलों में मौका मिल सकता है.

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा और सीएसके के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड को भी मौका मिल सकता है. इन खिलाड़ियों ने आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी की है और WTC फाइनल में हार के बाद इनको टीम में शामिल करने की मांग भी उठने लगी है. विंडीज दौरे पर टेस्ट मैचों में भी यशस्वी को मौका दिया जा सकता है जबकि फर्स्ट क्लास में रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान को भी जगह मिल सकती है. इसके अलावा तेज गेंदबाज मुकेश कुमार भी डेब्यू कर सकते हैं. विकेटकीपिंग में ईशान किशन को भी मौका दिया जा सकता है.

युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए विंडीज दौरे पर जाने वाली एकदिवसीय टीम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे. हालांकि, श्रेयस अय्यर का जाना अभी तय नहीं माना जा रहा है और इस स्थिति में सूर्यकुमार विंडीज जा सकते हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में एकदिवसीय टीम में प्रमुख खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे जबकि टी20 की कमान हार्दिक पंड्या के हाथों में ही रहने की संभावना है. हालांकि ये देखना होगा कि युवा खिलाड़ियों को शामिल किए जाने के बाद किन सीनियर खिलाड़ियों को टी20 से आराम दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार पर दिग्गजों के आए रिएक्शन, यूजर्स ने भी निकाली भड़ास, जानें किसे बताया जिम्मेदार

विंडीज दौरे पर टीम इंडिया का शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच- 12 से 16 जुलाई
दूसरा टेस्ट मैच- 20 से 24 जुलाई

पहला ODI- 27 जुलाई,
दूसरा ODI- 29 जुलाई
तीसरा ODI- 1 अगस्त

पहला टी20- 4 अगस्त
दूसरा टी20- 6 अगस्त
तीसरा टी20- 8 अगस्त
चौथा टी20- 12 अगस्त
पांचवां टी20- 13 अगस्त

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

3 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

23 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

2 hours ago