यूटिलिटी

मेट्रो कार्ड इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान! एक झटके में हो सकता है स्कैम, जानिए बचने का तरीका

Metro Card Scam: आज के दौर में हर कोई मेट्रो से सफर करना पसंद करते हैं. अब चाहे लोगों को ऑफिस जाना हो या फिर कही ओर. लेकिन क्या आप जानते हैं इन दिनों ज्यादातर मेट्रो कार्ड में Near Field Communication टेक्नोलॉजी यानी NFC का यूज हो रहा है. इस टेक्नोलॉजी के मदद से कार्ड को बिना टच किए ही पेमेंट किया जा सकता है. लेकिन इन दिनों ठग इसी टेक्नोलोजी का फायदा उठा रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी मेट्रो कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाए. आइए जानते हैं इस स्कैम से बचने का तरीका क्या है.

मार्केट में आया नया स्कैम

आजकल मार्केट में एक नया स्कैम आया है जिसकी मदद से ठग आपको मेट्रो में लगी लाइन से धक्का देकर या किसी और तरह से आपका ध्यान भटकाकर आपके कार्ड को अपने पास रखे एक खास डिवाइस के पास ले जाते हैं. यह डिवाइस आपके कार्ड की जानकारी को कॉपी कर लेता है. कॉपी की गई जानकारी के आधार पर ठग आपका एक नकली कार्ड बना लेते हैं और आपके खाते से पूरे पैसे निकाल लेते हैं.

इस स्कैम से क्या है बचने का तरीका?

  • अगर आप इस नए स्कैम से बचना चाहते हैं तो जब भी आप मेट्रो में सफर कर रहे हों तो अपने कार्ड को हमेशा सेफ जगह रखें.
  • इसके अलावा किसी भी अजनबी को अपना कार्ड देने से बचें.
  • जब आप कार्ड का इस्तेमाल न कर रहे हों, तो उसे अपनी जेब या पर्स में संभाल कर रखें.
  • वहीं, कार्ड को जब भी पर्स में रखें तो उसे सिल्वर फॉयल पेपर से कवर कर लें. ये NFC ब्लॉक करने में आपकी काफी मदद करेगा.
  • अगर आपका कार्ड NFC फंक्शन को सपोर्ट करता है, तो जब आप इसका इस्तेमाल न कर रहे हों, तो इसे बंद कर दें.
  • अपने बैंक अकाउंट की रेगुलर जांच करें और किसी भी Unauthorized पेमेंट के बारे में तुरंत अपने बैंक को सूचित करें.
  • फ्रॉड होने पर तुरंत इसकी जानकारी मेट्रो हेल्पलाइन को दें.

ये भी पढ़ें: RuPay और Visa Card में क्या अंतर है? आपके लिए कौन सा कार्ड है बेहतर? यहां जानिए सबकुछ

अगर आपके साथ ऐसा हो तो क्या करें?

  • अगर आपको लगता है कि आपके कार्ड का क्लोन बना लिया गया है, तो तुरंत अपने बैंक को सूचित करें और बैंक अकाउंट भी चेक करें.
  • अगर आपके साथ इस तरह का स्कैम होता है तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं और एसी स्थिति में आप अपने कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवा लें.
  • इतना ही नहीं आप अपने फोन में एक सिक्योरिटी ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं जो आपके कार्ड की एक्टिविटी पर नजर रखेगा.
  • अगर आपका कार्ड पिन कोड सपोर्ट करता है, तो एक मजबूत पिन कोड सेट करें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago