Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty
Sushant Singh Rajput Death: साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह की मौत ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया था. उनका शव 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके आवास में लटका हुआ मिला था. सुशांत की मौत न सिर्फ उनके परिवार बल्कि फैंस को भी बुरी तरह से तोड़कर रख दिया था.
एक्टर के निधन के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को काफी बुरे वक्त का सामना करना पड़ा था. उन पर न सिर्फ सुशांत की मौत का आरोप लगा था बल्कि उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. यहां तक कि लोगों ने उन्हें ‘चुड़ैल’ तक कह दिया था. अब हाल ही में रिया ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उनके खिलाफ फैली नफरत पर रिएक्शन दिया है.
रिया चक्रवर्ती ने कहा कि मैं ऐसी इंसान थी जो हमेशा अपने काम का आनंद लेना चाहती थीं बिना किसी लक्ष्य के आर्थिक रूप से स्वतंत्र रहना चाहती थीं. उन्होंने कहा, मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी कि पूरा देश मेरे बारे में कोई राय रख सकता है, अच्छा या बुरा तो भूल ही जाइए. एक एक्टर के रूप में मेरी इच्छा कभी भी नंबर 1 बनने की नहीं थी मैंने एक कलाकार के रूप में एक्टिंग का आनंद लेना शुरू कर दिया था. बस इतना ही. जो आने वाला था उसके लिए मुझे तैयार नहीं किया गया.
वहीं, जब रिया से पूछा गया कि सुशांत की मौत के बाद लोगों ने उन्हें ‘चुड़ैल’ कहा, ये भी आरोप लगे कि उन्होंने सुशांत पर काला जादू किया था ? इस पर रिएक्शन देते हुए रिया ने कहा, ‘मुझे चुड़ैल नाम थोड़ा पसंद है. पुराने जमाने में, चुड़ैल कौन थी? चुड़ैल वह महिला थी जो पितृसत्तात्मक समाज को नहीं मानती थी, उसका अपना तरीका होता था या उसकी अपनी राय होती थी जो उस समय पुरुषों और पितृसत्तात्मक समाज की लोकप्रिय राय के खिलाफ थी, शायद मैं वैसी ही हूं. शायद मैं चुड़ैल हूं, शायद मैं काला जादू करना जानती हूं.’
ये भी पढ़ें: जन्मदिन पर राजकुमार राव ने जारी किया ‘मालिक’ का फर्स्ट लुक, जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखेंगे एक्टर
रिया ने आगे कहा मैंने नहीं सोचा था कि जो कुछ हुआ उसके लिए मैं माफ कर दूंगी. लेकिन यह आसान तरीका बन गया क्योंकि मैं लंबे समय से बहुत गुस्से में थी. मेरे इतने गुस्से ने मुझे पेट से जुड़ी कई प्रॉबलम और एसिडिटी दे दी. मैं लगभग तीन सालों तक एसिडिटी से बहुत बुरी तरह परेशान री. आखिरी में माफी मांगना ही एकमात्र ऑप्शन बन गया. मैं माफी के रास्ते पर चलने के लिए लगभग मजबूर हो गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…