यूटिलिटी

पराली के बने बिटुमन से बनाया जाएगा राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रदूषण से मिलेगा छुटकारा

पराली जलाने के कारण दिल्‍ली-एनसीआर सहित कई स्‍थानों पर प्रदूषण खतरनाक रूप लेता जा रहा है. पंजाब और हरियाणा के खेतों में पराली जलाने से देश की राजधानी में तो सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है. बिते दिनों केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि उनका मंत्रालय पराली से सड़क बनाने की टेक्नोलॉजी पर काम करने की योजना बना रहा है. इसके तहत पराली का इस्‍तेमाल बायो-बिटुमन बनाने के लिए होगा.

इस बात की जानकारी नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में सड़क परियोजनाओं की आधारशिला के कार्यक्रम में  दी है उन्होंने कहा कि यह टेक्नोलॉजी अगले 2-3 महीनों में आ सकती है. गडकरी ने बताया कि देश के किसान सिर्फ अन्नदाता ही नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी हैं, हमारे किसान ऊर्जा पैदा करने में भी सक्षम हैं. वे सड़क बनाने के लिए बायो-बिटुमन और ईंधन बनाने के लिए एथेनॉल का इस्तमाल भी कर सकते हैं.

क्‍या है बिटुमन?

बिटुमेन को तारकोल भी कहा जाता है. यह काले रंग का चिपचिपा पदार्थ होता है. ये कच्चे पैट्रोलियम से प्राप्त होता है. सड़कें बनाने में इसका बेहद इस्तमाल किया जाता है. यह चिपचिपा पदार्थ बजरी और पत्‍थरों को चिपकाकर रखता है.

पराली से बनेगा बायो-बिटुमन

नितिन गडकरी ने कहा कि पराली से बायो-बिटुमन खेत में ही बनाया जा सकता हैं. इसको बनाने के लिए ट्रैक्‍टर के पीछे एक मशीन लगाई जाएगी. इसी मशीन के जरिए बायो-बिटुमन बनया जाएगा. बायो-बिटुमेन का इस्तेमाल सड़क बनाने में किया जाता है. गडकरी ने बताया कि नई तकनीक हम दो से तीन महीनों में लांच करने वाले हैं.

प्रदूषण से निपटने में कारगर

नितिन गडकरी ने बताया कि देश में बढ़ते प्रदूषण से निपटना  मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन भी नहीं हैं. केंद्र सरकार, राज्य सरकार, नगर निगम और सभी किसान मिलकर कोशिश करेंगे तो इससे छुटकारा आसानी से मिल सकता है. हमें प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago