यूटिलिटी

नोटबदली की बढ़ी तारीख, अब 7 अक्टूबर तक बैंकों से बदल सकेंगे 2000 के नोट

2000 Note: वैसे तो 2 हजार के नोट चलन से बाहर ही है लेकिन फिर भी अगर आपके पास नोट बच गए हों तो आपके लिए राहत भरी खबर है. दरअसल, RBI ने फैसला किया था कि 2 हजार के सभी नोटों को वापस ले लिया जाएगा. इसके बाद लोगों ने अपने-अपने नोटों को बैंकों में जमा करा दिया. हालांकि, सारे नोट बाजार से बैंकों तक नहीं पहुंचे. अब RBI ने नोट जमा करने की तारीख बढ़ा दी है. अब आप बैंकों में 7 अक्टूबर तक नोट बदल सकेंगे. पहले आरबीआई ने 30 सितंबर 2023 शाम 4 बजे तक का समय दिया था.

सर्कुलेशन में थे 3.56 लाख करोड़ रुपये के नोट

डेटा के मुताबिक, 19 मई 2023 तक 3.56 लाख करोड़ रुपये के नोट मार्केट में सर्कुलेशन पर थे. इनमें से 3.42 लाख करोड़ रुपये बैंक के पास वापस आ गए हैं. आरबीआई ने अब समीक्षा के आधार पर नोट जमा करने की तारीख को बढ़ा दिया है.

आरबीसीआई के निर्देश के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 के बाद बैंकों में 2000 रुपए के नोट जमा और एक्सचेंज बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद ग्राहकों को अपने दो हजार रुपए के नोट आरबीआई के इश्यू ऑफिस में बदलने होंगे. हालांकि, इसकी एक लिमिट होगी. एक ग्राहक सिर्फ 20 हजार रुपये के नोट बदल सकेंगे. देश के अंदर दो हजार रुपए के बैंक नोट पोस्ट के जरिए 19 आरबीआई इश्यू ऑफिस में भेज सकते हैं. ये नोट उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: “लिपस्टिक, पाउडर और बॉब कट वाली पहुंच जाएंगी संसद “, मनोज झा के बाद इस RJD नेता के बयान पर बवाल, BJP का पलटवार

2016 में जारी किए गए थे 2000 के नोट

बता दें कि पहली बार 2000 के नोट नवंबर 2016 में जारी किए गए थे. उस समय 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए गए थे. मार्केट में नोटों के सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए 2000 के नोट जारी किए गए थे. जब बाजार में 2000 के नोटों की आपूर्ती होने लगी तो सरकार ने 2018-19 में 2000 के नोटों को छापना बंद कर दिया. आरबीआई के अनुसार, 2000 के 89% नोट मार्च 2017 से पहले जारी किए गए थे.

नोटबंदी के दौरान हुई थी कई लोगों की मौत

बता दें कि जब देश में 500 और 1000 के नोट बंद किए गए थे तो खूब बवाल हुआ. उस वक्त केंद्र की मोदी सरकार ने कहा था कि यह फैसला ‘काले धन’ पर चोट करने के लिए लिया गया है. कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया था. नोट बदली के लिए बैंकों के बाहर भीड़ लग गई थी. ग्राहक एक दिन में सिर्फ 4 हजार मूल्य के नोट बदल सकते थे, हालांकि बाद में इसे बढ़ाया गया. इस दौरान नोट बदली के लिए बैंक के बाहर लाइन में खड़े कई ग्राहकों की मौत भी हो गई थी. बताते चलें कि आरबीआई अपनी क्लीन नोट पॉलिसी के तहत नोटों को बंद करती है या नए नोट जारी करती है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

23 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

35 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

38 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

1 hour ago