देश

Sultanpur: डाक्टर हत्याकांड में सुल्तानपुर DM जसजीत कौर पर गिरी गाज, पद से हटाई गईं, BSP ने पीड़ितों को दिए एक लाख रुपये

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड में आखिरकार जिलाधिकारी जसजीत कौर पर कार्रवाई हो ही गई. शासन द्वारा यहां से उनको हटाने के बाद कोई नई तैनाती भी नहीं दी गई है. उनको वेटिंग में रखा गया है. ऐसी खबर आ रही है कि, इस घटना के मामले में कुछ और अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है. बता दें कि दबंग आरोपी ने घटना को अंजाम देते हए डॉ. तिवारी को बुरी तरह पीटा तो था ही, साथ ही उनके शरीर पर ड्रिल मशीन से कई छेद भी कर दिए थे. इस घटना से भाजपा नेता के भतीजे का नाम जुड़ा होने के बाद से ही पूरे प्रदेश में हड़कम्प मच गया था.

बता दें कि आज तड़के योगी सरकार ने प्रदेश के 10 सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें सुल्तानपुर की डीएम का नाम भी जुड़ा है. हालांकि जिलाधिकारियों के इस तबादले को एक नियमानुसार की जाने वाली प्रक्रिया बताया जा रहा है लेकिन सुल्तानपुर की जिलाधिकारी को कोई नई तैनाती नहीं दी गई है. इसलिए इस तबादले को उनके ऊपर की गई कार्रवाई बताया जा रहा है. इसी के साथ ही चित्रकूट, बाराबंकी, झांसी, फतेहपुर और बरेली को नया जिलाधिकारी मिल गया है तो वहीं सुल्तानपुर की जिम्मेदारी अब खाद्य एवं रसद विभाग में विशेष सचिव कृतिका ज्यौत्सना को सौंपी गई है. माना जा रहा है कि इस मामले में अभी और लोगों पर कार्रवाई हो सकती है. बता दें कि इसी साल फरवरी में जसजीत कौर को सुल्तानपुर का चार्ज मिला था और इस दौरान उनके ऊपर अलग-अलग मामलो में कई आरोप लगे थे और वह खुद को बचा ले जाती थीं, लेकिन डाक्टर हत्याकांड में उन पर कार्रवाई हो ही गई.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “सोनभद्र की गरीब जनता को अभी तक नहीं मिली बिजली…मुझसे बड़ा नक्सली कौन…” ओम प्रकाश राजभर ने सांसदों-विधायकों को लिया आड़े हाथ

सुल्तानपुर में जुट रहे हैं ब्राह्मण नेता

जानकारी सामने आ रही है कि, आज सुल्तानपुर में सभी पार्टियों के ब्राह्मण नेता जुट रहे हैं और इसी वजह से जिलाधिकारी पर पहले ही तबादले की गाज गिर गई है. फिलहाल तबादले को ब्राह्मणों के कार्यक्रम से जोड़ कर देखा जा रहा है. वहीं मुख्य आरोपी अजय नारायण अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है. इस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है. दूसरी ओर इस घटनाक्रम पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. मुख्य आरोपी के अभी तक गिरफ्तार न होने को लेकर जिले के डाक्टर भी पुलिस-प्रशासन से नाराज हैं. वहीं मृतक के परिजनों ने भी पूर्व जिलाधिकारी जसजीत कौर पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया था.

आरोपी के पिता को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार

बता दें कि इस मामले में मृतक घनश्याम तिवारी के परिजनों ने पहले सुल्तानपुर में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के चचेरे भाई अजय नारायण सिंह के खिलाफ ही रिपोर्ट लिखाई थी लेकिन बाद में चंदन नारायण सिंह और परिवार के अन्य लोगों के नाम भी जुड़वा दिए गए थे. फिलहाल इस घटना में बढ़े राजनीतिक दबाव के बीच बीते रविवार को पुलिस ने आरोपी अजय नारायण के पिता जगदीश नारायण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. बता दें, इस बीच पुलिस-प्रशासन आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया था.

बसपा ने दिए एक लाख

सुल्तानपुर के चर्चित चिकित्सक हत्याकांड में राजनीतिक दल के नेताओं ने आपसी पार्टी मतभेद भूल कर पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की. इस दौरान विपक्षी दल के नेताओं ने डबल बुलडोजर को निशाने पर लिया. योगी सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए चर्चित ब्राह्मण नेता पवन पांडे ने कानून से न्याय नहीं मिलने पर गोरिल्ला युद्ध छेड़ने का अल्टीमेटम दिया. बसपा प्रदेश महामंत्री ने ₹1 लाख और निशुल्क शिक्षा का वादा किया. सुल्तानपुर शहर के तिकोनिया पार्क में दोपहर 11:00 से लगभग 3 घंटे तक श्रद्धांजलि सभा चली जिसमें 10000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया.

ये लोग रहे उपस्थित

भाजपा विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रंजीत कुमार, पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी संतोष पांडे, फायर ब्रांड ब्राह्मण नेता पवन पांडेय, भूतपूर्व सीएम श्रीपति मिश्र के बेटे प्रमोद मिश्रा, लंभुआ ब्लॉक प्रमुख कुंवर बहादुर सिंह, अमेठी जिले के बेटवा ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ला, जयसिंहपुर ब्लाक प्रमुख राहुल शुक्ला, कादीपुर ब्लाक प्रमुख श्रवण मिश्रा, बीजेपी सहकारिता प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉ शैलेंद्र त्रिपाठी, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन/बसपा नेता डॉ डीएस मिश्र, पूर्व सीएमओ सीवीएन त्रिपाठी, अमेठी, जौनपुर, अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट, अंबेडकर नगर और प्रतापगढ़ से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ नेता श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

7 minutes ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

44 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

54 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

3 hours ago