यूटिलिटी

क्या आप जानते हैं सर्दियों में गैस सिलेंडर की बचत कैसे की जा सकती है? इन आसान टिप्स से होगी आपकी गैस की खपत कम

एक समय था जब भारत में मिट्टी के चूल्हों पर खाना पकाया जाता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. अब लगभग हर घर में गैस चूल्हे का इस्तेमाल होता है, क्योंकि गैस चूल्हे पर खाना बनाना न केवल आसान है, बल्कि इसमें समय भी कम लगता है.

इसके लिए गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है. अब सर्दियों का मौसम भी आ चुका है, और सर्दियों में गैस का उपयोग अधिक होता है. लोग इस मौसम में हर चीज़ को गर्म खाना पसंद करते हैं, और हर छोटी चीज़ के लिए गैस जलानी पड़ती है. इस कारण सर्दियों में गैस सिलेंडर गर्मियों के मुकाबले ज्यादा जल्दी खत्म होता है. लेकिन हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिनसे आप गैस की बचत कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं.

गैस सिलेंडर के उपयोग के टिप्स

  • 1-प्रेशर कुकर का उपयोग करें आपने देखा होगा कि लोग चावल या दाल पकाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इसमें अन्य बर्तनों की तुलना में खाना जल्दी पकता है. इसलिए जब सर्दियों में आप खाना बनाएं, तो ज्यादा से ज्यादा चीजें प्रेशर कुकर में बनाने की कोशिश करें. इससे आपका खाना जल्दी पकेगा और गैस कम खर्च होगी, जिससे आपके सिलेंडर की लाइफ बढ़ेगी और आप अतिरिक्त गैस खर्च से बच सकेंगे.

  • पतले तले वाले बर्तनों का उपयोग करें मोटे तले वाले बर्तन में गैस ज्यादा खर्च होती है, और खासकर सर्दियों में ये बर्तन देर से गर्म होते हैं. इसलिए, पतले तले वाले बर्तनों का उपयोग करें. इससे खाना जल्दी पकेगा और गैस की खपत भी कम होगी. इसके अलावा, सर्दियों में खाना पकाते समय बर्तन को ढक कर रखें. इससे खाना जल्दी उबलेगा और गैस की बचत होगी.

  • कम खाना बनाएं अगर आप सर्दियों में ज्यादा खाना बनाते हैं और उसे पूरा नहीं खा पाते हैं, तो वह ठंडा हो जाता है और फिर उसे गर्म करने के लिए गैस खर्च होती है. इसलिए, कोशिश करें कि कम खाना बनाएं, जिससे आपको उसे दोबारा गर्म करने की आवश्यकता न पड़े. इससे गैस की बचत होगी और सिलेंडर ज्यादा समय तक चलेगा.

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप सर्दियों में गैस की खपत कम कर सकते हैं और गैस सिलेंडर को लंबे समय तक चला सकते हैं.


इसे भी पढ़ें- 2025 की शुरुआत के साथ बड़े बदलाव: LPG, कार की कीमतों से लेकर GST तक नए नियम जानें


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

2 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago