यूटिलिटी

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में कितने रुपए में बिक रहा तेल

Petrol Diesel Price: अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बीच भारत में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं. नए अपडेट के मुताबिक, दिल्ली और दूसरे मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं. आइए देखते हैं मेट्रो शहरों में पेट्रोल और डीजल कितने रु में बिक रहा है.

बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां 1 लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए हो गया है. जबकि डीजल अब 89.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई के लिए भी इनके नए रेट आ चुके हैं.

मुंबई में पेट्रोल अब 106.31 रूपये तो डीजल 94.27 की कीमत पर मिल रहा है.

इसे भी पढ़े: UPI Transaction Limit: UPI यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब 1 दिन में कर सकेंगे 10 ट्रांजेक्शन, रुपयों की लिमिट भी तय

वहीं कोलकाता जैसे महानगर में पेट्रोल 106.03 तो डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. चौथे महानगर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है.

वहीं चेन्नई में डीजल की नई दर 94.25 रुपए प्रति लीटर है. अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम जानने के लिए देखें आपको क्या करना होगा.

आप कैसे जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत

इंटरनेशनल मार्केट में रोज क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर इनके दाम तेल विपणन कंपनियों द्वारा तय किए जाते हैं. अगर आप अपने शहर में इनकी कीमतों को जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. इडियन ऑयल (IOCL) कंपनी के कस्टमर चाहें तो RSP कोड लिखते हुए 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं.

कंपनियों द्वारा निर्धारित दर के अलावा पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा अपनी तरफ से भी टैक्स लगाया जाता है. राज्य सरकारें इनकी कीमतों पर अपने अनुसार वैट (VAT) लगाती हैं. जिस वजह से अलग-अलग राज्यों में इनकी दरें कम या ज्यादा रहती हैं. पेट्रोल और डीजल के दामों में लगने वाले टैक्स के अलावा डीलर कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद इसके दामों में काफी बढ़ोतरी हो जाती है.अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में तेल की घटती-बढ़ती कीमतों के मद्देनजर भारतीय तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट को अपडेट करती हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

10 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago