यूटिलिटी

सावधान! OTP साझा किया तो खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, ऑर्डर कैंसिल के नाम पर रचा जा रहा खेल

ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. हर बार बदमाश ऑनलाइन ठगी के नई तरकीब खोज ले रहे हैं. अब साइबर ठगों ने डिलेवरी ब्वॉय बनकर ठगी का नया पैंतरा सीख लिया है. इसके जरिए कई लोगों के घर डिलिवरी ब्वॉय बनकर पहुंचते हैं और OTP लेने के बाद बैंक से सारा पैसा साफ कर दे रहे हैं.

कैसे देते हैं अपराध को अंजाम
साइबर ठगी के लिए बदमाश बड़े ही शातिराना तरीके से अपने टारगेट को जाल में फंसाते हैं. सबसे पहले वो टारगेट के घर पहुंचते हैं. इसके बाद किसी सामान की डिलिवरी देने की बात कहते हैं. लेकिन, जब आदमी ने सामान मंगाया ही नहीं तो फिर डिलेवरी क्यों स्वीकार करे. ऐसे में अधिकांश लोग लेने से इनकार कर देते हैं.

इनकार के बाद जालसाज फिर ऑर्डर कैंसिल करने की बात करता है. ऑर्डर कैंसिलेशन के नाम पर वह टारगेट से OTP मांगता है. टारगेट ने जैसे ही OTP दिया, उसके चंद मिनटों के बाद उसका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है. यानी, टारगेट साइबर ठगी का शिकार हो जाता है.

ऑनलाइन ठगी होने पर क्या करें
अगर आपके साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है, तो आप कैसे इसे निपटें, ये बड़ा सवाल होता है. अधिकांश लोग सही माध्यम के बारे में जानते नहीं हैं और लेट-लतीफी के चलते उनके बैंक से पैसा जालसाज उड़ा चुके रहते हैं. अभी पिछले दिनों ही पूर्व जॉइंट सेक्रेटरी आंबेर दुबे भी ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए. सोशल मीडिया पर उनके एक पोस्ट के मुताबिक एका-एक उनके अकाउंट से 50-50 हजार के चार ट्रांजेक्शन हुए.

यह घटना 8 नवंबर 2022 को हुई और उन्होंने फौरन इसकी सूचना ‘इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (14C) में कार्यरत अपने एक मित्र को दी. उन्होंने पीड़ित को तुरंत 1930 पर कॉल करने को कहा. आंबेर दुबे ने तुरंत पहल करते हुए 1930 नंबर डायर कर अपनी शिकायत दर्ज कराई. तकरीबन एक हफ्ते की जांच-पड़ताल के बाद उनके 2 लाख रुपये दोबारा बैंक खाते में जमा हो गए.

ऑनलाइन ठगी के इस दौर में कोशिश करें कि किसी भी तरह की जालसाजी में तुरंत न फंसें. किसी भी सामान का लेन-देन सही और ऑथेंटिक वेबसाइटों से करें. अपका ऑर्डर हो तभी कोई सामान लें और कैंसिलेशन के नाम पर अपने फोन से किसी भी तरह का ओटीपी नंबर न दें. लेकिन, अगर कोई अनहोनी हो भी जाती है. तो तुरंत 1930 नंबर डायर कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

9 minutes ago

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

19 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने दी ऐसी छूट?’ जोजरी और लूनी नदी के गलत ब्योरे पर घिरी राजस्थान सरकार, जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…

20 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

44 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

1 hour ago