यूटिलिटी

PM Kisan Yojna 18th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त की तारीख घोषित, उससे पहले जरूर करवा लें ये काम

PM Kisan Samman Nidhi 18th installment date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त को लेकर चर्चा फिर से शुरू हो चुकी है. आपको पता होना चाहिए कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना चल रही है, जिसके तहत छोटे किसानों को तीन किस्तों में साल में 6000 रुपये की वित्तीय सहायता मिल सकती है. 2000 की तीन किश्तें किसानों को उनके कृषि को चलाने के लिए दी जाती है. इसी स्कीम की 17 किस्तें आ चुकी हैं और लोगों किसानों की अपनी 18वीं किस्त का इंतजार है. ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि 18वीं किस्त कब जारी हो सकती है. उससे पहले कुछ जरूरी बातें भी यहां जान लीजिए.

5 अक्टूबर को रिलीज होगी किस्त

सरकार की ओर से 18वीं किस्त जारी करने की जानकारी साझा कर दी गई है. अगले महीने यानी अक्टूबर की 5 तारीख को लाभार्थी किसानों के खाते में 18वीं किस्त के पैसे जमा हो जाएंगे. लेकिन 18वीं किस्त जारी होने से पहले किसानों को एक काम करना बहुत जरूरी है. वरना उनकी किस्त के पैसे अट सकते हैं.

ई केवाईसी है जरूरी

भारत सरकार ने बहुत पहले ही सभी किसानों को ही केवाईसी करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं. लेकिन अभी भी बहुत से किसान ऐसे हैं जिन्होंने इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करवाया है. अगर आपने भी अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं करवाई है. तो फिर आपकी किस्त अटक सकती है. इसलिए जल्द से जल्द इसे पूरा करवा लें.

ये भी पढ़ें: बेटियों के लिए बेस्ट है ये योजना, सरकार दे रही इतने हजार रुपये का फायदा, जानें आवेदन का प्रोसेस

इस तरह करवाएं ई-केवाईसी

आप घर बैठे ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा. फिर आपको ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद आपको ‘e-KYC’ का ऑप्शन दिखाई उस पर क्लिक करना होगा. यहां आपको अपना आधार नंबर डालना होगा फिर ‘Get OTP’ पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगी. उसे दर्ज करने के बाद सबमिट करना होगा. आपकी ई-केवाईसी हो जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

4 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

18 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

51 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago