देश

बिहार में जितिया पर्व की खुशी मातम में बदली, अलग-अलग जिलों में डूबने से 46 की मौत

बिहार के अलग-अलग जिलों में जितिया पर्व के मौके पर खुशियां मातम में बदल गई हैं. अपने संतान की लंबी आयु के लिए माताएं जितिया व्रत रखती हैं, लेकिन बिहार में इस बार त्योहार के मौके पर तालाब और नदियों में स्नान करने के दौरान डूबने से कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई. इसमें तकरीबन 37 बच्चे शामिल हैं.

औरंगाबाद जिले में डूबने से सबसे ज्यादा 10 लोगों की मौत हुई है. जानकारी के अनुसार कैमूर जिले में 8 लोगों की जान गई है. इसके अलावा छपरा में 5, रोहतास में 4, सीवान और मोतिहारी में 3-3, बेतिया और बेगूसराय में 2-2, गोपालगंज, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, नालंदा, भोजपुर और अरवल में 1-1 लोगों की मौत हुई है.

औरंगाबाद में सबसे ज्यादा मौतें

औरंगाबाद जिले के मदनपुर और बारुण प्रखंड में जिउतिया पर्व के दौरान नहाने गईं आठ बच्चियों की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इन बच्चियों की उम्र 14 साल से कम थी, जो इस हादसे का शिकार हो गईं. कैमूर जिले के सकरी बांध के पास बुधवार की शाम एक पांच वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई. बच्ची अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ जिउतिया पर्व पर स्नान करने गई थी. इस गांव से दर्जनों महिलाएं भी बांध के पास स्नान के लिए गई थीं, जब यह हादसा हुआ.

मोतिहारी में पांच लोगों की मौत

मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मां-बेटी समेत पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई. कल्याणपुर में तीन बच्चों की डूबने से मृत्यु हो गई, जबकि रोहतास जिले के डिहरी पाली पुल के पास सोन नदी में स्नान करते वक्त 13 साल के एक बच्चे की मौत हो गई. जिउतिया पर्व के दौरान हुई इन घटनाओं ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. राज्य सरकार की ओर से मुआवजे की घोषणा की गई है, लेकिन इन हादसों ने पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया है.

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने औरंगाबाद में हुई घटनाओं को दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में उन्हें धैर्य मिले.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

4 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

22 minutes ago

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

33 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

48 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

58 minutes ago