यूटिलिटी

PNB Alert: पीएनबी के कस्टमर्स ध्यान दें! कैश डिपॉजिट करने के बाद जरूर करें ये काम

देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए बेहतर सुविधाएं लाता रहता है. इसके साथ ही बैंक सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी जारी करता रहता है. हाल ही में बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कैश जमा करने के बाद रसीद लेने की जानकारी दी है. यह एक सिस्टम जनरेटेड रसीद है जिसमें आपके कैश डिपॉजिट से संबंधित सभी जानकारी होती है. यदि आप भविष्य में अपने नकद जमा के बारे में कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप इस रसीद के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं.

बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी है कि अगर कोई ग्राहक कैश काउंटर पर जाकर अपने खाते में पैसे जमा करता है तो उसे कैश जमा करने के बाद सिस्टम जनरेटेड रसीद जरूर लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- LIC Alert: एलआईसी पॉलिसीहोल्डर इस मैसेज से रहें सावधान, वरना हो सकते हैं ठगी के शिकार

ध्यान रहे कि इस रसीद में आपके कैश ट्रांजैक्शन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां दर्ज होती हैं। ऐसे में अगर आपको भविष्य में अपने नकद लेन-देन से जुड़ी कोई जानकारी लेनी हो तो आप इस रसीद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए आप इस रसीद को संभाल कर रखें.

पीएनबी के कस्टमर केयर पर कॉल करके लें ये जानकारियां

बैंक अपने करोड़ों खाताधारकों (PNB Account Holder) की सुविधा के लिए कई तरह के कदम उठाता है. PNB शाखाओं के मामले में भारतीय स्टेट बैंक के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है. ऐसे में ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए बैंक ने 3 नंबर जारी किए हैं जिन पर कॉल कर ग्राहक विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. ये कस्टमर केयर नंबर 1800 103 2222, 0120 2490000 और 1800 180 2222 हैं.इन नंबरों पर कॉल करके आप निम्नलिखित सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं-

डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करना
कार्ड को ब्लॉक करने के लिए
बैलेंस चेक करने के लिए
पिछले 5 लेन-देन का विवरण प्राप्त करने के लिए
अपने कार्ड की सीमा जानने के लिए

Dimple Yadav

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

13 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

21 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

54 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago