खेल

FIFA WC: मेसी, एम्बाप्पे या कोई और.., कौन जीतेगा ‘Golden Boot’, किसके नाम है सबसे ज्यादा गोल, जानिए

‘Golden Boot’ in FIFA WC 2022: फीफा वर्ल्ड कप का 2022 सीजन अपने अंत के करीब है, क्योंकि अब केवल फाइनल मुकाबला खेलना बाकी है. रविवार को फ्रांस और अर्जेंटीन के बीच खिताबी मैच खेला जाएगा. एक तरफ गत चैंपियन फ्रांस है जो एक बार फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी. वहीं उनका सामना इस बार लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना से है जो उन्हें इतनी आसानी से जीतने नहीं देगी. ट्रॉफी की जंग के साथ-साथ अर्जेंटीना और फ्रांस के खिलाड़ियों के बीच ‘गोल्डन बूट’ की लड़ाई भी दिलचस्प होगी, क्योंकि इस रेस में टॉप-4 में इन दोनों टीम के खिलाड़ी शामिल हैं.

कौन जीतेगा ‘गोल्डन बूट’?

टूर्नामेंट में लियोनेल मेसी सर्वाधिक 5 गोल के साथ गोल्डन बूट के प्रबल दावेदार हैं. फ्रांस के स्टार फॉर्वर्ड खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल से पहले तक 5 गोल किए हैं और मेसी की बराबरी पर हैं. इन दोनों खिलाड़ियों के बाद फ्रांस के इकर जूलियन और अर्जेंटीना के लियन अल्वारेज 4-4 गोल के साथ टॉप-4 में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: चटगांव टेस्ट पर भारत का कब्जा! बांग्लादेश के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य, जानें अब तक इस मैच में क्या-क्या हुआ

मेसी खत्म करना चाहेंगे 36 साल का सूखा

अर्जेंटीना रविवार को लुसैल स्टेडियम में चल रहे फीफा विश्व कप के फाइनल में गत चैंपियन फ्रांस से भिड़ेगा. अर्जेंटीना की निगाहें तीसरी और 36 साल में पहली बार विश्व कप जीतने पर हैं. अर्जेंटीना 1990 और 2014 में भी फाइनल में पहुंचा था, लेकिन दोनों मौकों पर जर्मनी से हार गया था. रविवार का फाइनल अर्जेंटीना का छठा होगा, लेकिन लियोनेल मेसी की अगुआई वाली टीम के लिए यह सफर आसान नहीं रहा है.

कब होगा फाइनल मैच

फाइनल मैच 18 दिसंबर को रात 8.30 बजे फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा.

एम्बाप्पे और मेसी के बीच होगी टक्कर

एकतरफ लियोनल मेसी है जिनका करियर अब अंत की ओर है. जबकि दूसरी ओर किलियन एम्बाप्पे है जो अब फुटबॉल जगत के नए स्टार बन रहे हैं. एम्बाप्पे ने 2018 में डेब्यू किया था और उस साल ही फ्रांस ने वर्ल्ड कप जीता था. मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में 11 गोल दागे हैं. जबकि महज एक वर्ल्ड कप पुराने एम्बाप्पे अब तक 9 गोल दाग चुके हैं.

मेसी को खेलते हुए करीब दो दशक हो चुका है, मगर उनके नाम ट्रॉफी नहीं है. वहीं एक फीफा वर्ल्ड कप खेले एम्बाप्पे के नाम खिताब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है. हालांकि, आंकड़ों में बेशक मेसी, एम्बाप्पे से पीछे हैं लेकिन खेल में नहीं और शायद ये बात एम्बाप्पे भी अच्छी तरह समझते हैं. रविवार को इन दोनों खिलाड़ियों के बीच टक्कर सबसे दिलचस्प होने वाली है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

14 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

34 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

1 hour ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

1 hour ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

1 hour ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago