यूटिलिटी

PPF Investment: सरकारी स्कीम में 11,666 का निवेश करके पाएं 37 लाख का बंपर रिटर्न, जानें इसके बारे में सबकुछ

PPF Investment Plan: आज के वक्त में निवेश करना बेहद अहम होता है. लोग शेयर मार्केट में भी निवेश के साधन ढूंढते हैं जो कि बेहद खतरे वाले ही होते हैं, जबकि एफडी में रिटर्न बेहद कम होते हैं. ऐसे में अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ ही बेहतरीन रिटर्न्स की उम्मीद कर रहे हैं, तो हम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं. अब छोटा सा निवेशक करके मोटा रिटर्न पा सकते हैं. चलिए आपको इस बेहतरीन निवेश के साधन के बारे में बताते हैं.

दरअसल, यह निवेश का साधन कोई और नहीं,  बल्कि पब्लिक प्रॉविडेंट फंड यानी पीपीएफ है. इसके तहत कई बेहतरीन स्कीम्स चलती है. आज हम आपको  एक खास स्कीम के बताने वाले हैं, जिसमें आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर पर प्रॉफिट मिल रहा है. इसमें आप 500 से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का अधिकतम निवेश कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप 11,666 रुपये के दम पर 37 लाख रुपये कमा सकते हैं.

यह भी पढ़ें-Reliance Foundation में स्कॉलरशिप के लिए शुरु हुए आवेदन, इस तारीख तक आप भी कर सकते है अप्लाई

पीपीएफ की इस बेहतरीन स्कीम के जरिए बड़ा रिटर्न पाने के लिए आपको हर महीने 11,666 रुपये की बचत करके सालाना 1,40,000 रुपये का निवेश पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में करना होगा. वर्तमान ब्याज दर 7.1 प्रतिशत के आधार पर अगर कैलकुलेट करें, तो 15 सालों के बाद जब आपका निवेश मैच्योर हो जाएगा. जो कि आपकी भविष्य की बहुमूल्य पूंजी हो सकता है.

यह भी पढ़ें-PM Kisan Yojana की कब आएगी 15 किस्त? जानें आखिर किस तारीख को मोदी सरकार भेजेगी 2000 रुपये

जानकारी के मुताबिक जब आपकी स्कीम मैच्योर होगी तो आपको कुल 37,96,995 रुपये मिलेंगे. निवेश अवधि के दौरान आपको कुल 21,00,000 रुपये की इन्वेस्टमेंट करनी है. वहीं आपके इस निवेश पर कुल 16,96,995 रुपये का इंटरेस्ट मिलेगा. ऐसे में कुल मैच्योरिटी वैल्यू 37,96,995 रुपये होगी. खास बात यह है कि अन्य निवेश के संसाधनों की अपेक्षा इस स्कीम में रिस्क न के बराबर है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

चूहे पर ऐसी दरिंदगी…! पूंछ बांधकर जिंदा जलाया, VIDEO वायरल हुआ तो झांसी पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा

उत्तर प्रदेश के झांसी में कुछ युवकों पर चूहे की पूंछ बांधकर उसे जिंदा जलाने…

3 minutes ago

टीवी इंडस्ट्री में पसरा मातम, 33 साल के दिग्गज एक्टर का निधन; सोते वक्त आया था सीजर अटैक

Anuj Thakur Death News: टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन…

17 minutes ago

मुकेश अंबानी की पावरफुल एंट्री: रिफाइनिंग से उड़ाया गर्दा, रिलायंस के शेयर ने शेयर बाजार को हिलाया

Reliance share price: दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 41% बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये होने पर…

32 minutes ago

‘मशीन में उतरा करंट और पलभर में बिछ गईं लाशें…!’ राजस्थान के झुंझुनूं में 8 मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन?

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन 11…

36 minutes ago

सुकेश को सुप्रीम कोर्ट का झटका: जज को फोन कर दबाव बनाने वाले महाठग की याचिका खारिज

Supreme Court: जज को फोन कर दबाव बनाने के मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर को…

1 hour ago

अंबुजा सीमेंट का बड़ा दांव! ₹14,500 करोड़ के निवेश से बढ़ेगी क्षमता, 2030 तक का है यह मेगा प्लान

Ambuja Cements ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये निवेश करने…

2 hours ago